Categories: देश

बिहार में IAS और IPS अधिकारियों ने भी किया महापर्व छठ, सूर्योपासना में जुटे रहे अधिकारी दंपति

Bihar Chhath Puja: बिहार में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया. इस महापर्व में आम से लेकर खास लोग सूर्योपासना में जुटे रहे. इस पर्व में अधिकारियों ने जहां प्रदेश की विधि व्यवस्था की कमान संभाली वहीं छठी मैया की आराधना भी की.

व्रतियों ने रखा 36 घंटे का निर्जला व्रत

बिहार की राजधानी पटना से लेकर जिलों तक में छठ को लेकर उत्साह का माहौल दिखा. महापर्व के दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों से कई अनोखी तस्वीरें देखने को मिली. व्रतियों ने चार दिनों के इस अनुष्ठान रखने के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत किया. प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी भी सूर्योपासना का व्रत कर पूजा अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया.

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी चंपारण) ने रखा व्रत

पूर्वी चंपारण जिला जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के आवास पर भी इस कार्तिक छठ पर्व की छटा दिखी. यहां खुद पुलिस अधीक्षक ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा. उनकी पत्नी आईएएस प्रतिभा रानी ने भी बढ़ -चढ़कर पति की सूर्य की आराधना में सहभागिता निभाई. प्रतिभा रानी फिलहाल बिहार एड्स नियंत्रण सोसायटी की परियोजना निदेशक, मिशन निदेशक, जल-जीवन हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थापित हैं.

एसपी स्वर्ण प्रभात की बहन पुष्पांजलि कुमारी, दीपांजलि कुमारी, विजय वर्मा, पिता और माता ने भी छठ पूजा का अनुष्ठान किया. छठ पूजा के बाद उन्होंने प्रसाद का भी वितरण किया.

जीवन मे पहली बार महापर्व छठ करने वाले पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात कहते हैं कि यह पर्व सही में एक अनुष्ठान है, जिसमे भक्ति के अलावा कई संदेश छिपे हुए हैं. उन्होंने कहा, “इस अनोखे पर्व में पर्यावरण संतुलन का संदेश है तो नदियों, जलाशयों को बचाए रखने और उन्हें निर्मल रखने का उदाहरण है. स्वच्छता और शुद्धता तो इस महापर्व के मूल में हैं. सबसे बड़ी बात है कि इसमें कोई बड़ा और छोटा नहीं होता, सभी व्रती एकसाथ खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं.”

आइएएस नवीन सिंह ने दिया अर्घ्य

इधर, पटना के गंगा नदी के घाट पर आइएएस नवीन सिंह ने अर्घ्य दिया. गोपालगंज के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित और उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने हजियापुर कैथवलिया छठ घाट पर पहुंचकर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. अधिकारियों ने अर्घ्य देकर प्रसाद भी ग्रहण किया.

भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी, एसएसपी आनंद कुमार ने भी महापर्व छठ पूजा का अनुष्ठान किया और शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.

आईएएनएस

Recent Posts

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

5 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

31 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

1 hour ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

2 hours ago