मनोरंजन

फिल्म ‘शैतान’ की स्क्रीनिंग पर बेटे युग के साथ पोज देते नजर आए अजय देवगन, आर माधवन बने हैं खूंखार विलेन

Shaitaan Screening: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ आज यानी 8 मार्च को रिलीज हो रही है और गुरुवार की रात प्रीमियर रखा गया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए. फिल्म में शैतान की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता आर माधवन भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए. उन्होंने खुशी से पैपाराजी के लिए पोज दिया. इतनी ही नहीं इस मौके पर अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ पहुंचे थे.

‘शैतान’ की स्क्रीनिंग पर बेटे युग के साथ नजर आए अजय देवगन

फिल्म ‘शैतान’ आज यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि वाले दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इस फिल्म के प्रीमियर पर अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका भी शामिल हुए. शैतान के प्रोड्यूसर ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ दिखे जिसमें युग बिल्कुल अपने पापा की तरह दिख रहे हैं. अजय देवगन ने ब्लू शर्ट के साथ जैकेट पहनी हुई थी. वहीं उनके बेटे युग चेक्ड शर्ट में नजर आए. अभिनेता आर माधवन स्क्रीनिंग में ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लैक शर्ट और पैंट पहनी थी. साथ ही ज्योतिका अपने पति सूर्या के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचीं थी दोनों पति-पत्नी ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे.

जयदीप अहलावत और कार्तिक आर्यन भी हुए शामिल

अभिनेता जयदीप अहलावत और कार्तिक आर्यन भी फिल्म ‘शैतान’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. इस दौरान जयदीप अहलावत ने खास टी शर्ट पहनी थी जिस पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान की तस्वीर बनी हुई थी. वहीं कार्तिक आर्यन व्हाइट और ब्लैक आउटफिट में नजर आए. इनके अलावा फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार, फिल्म निर्माता आनंद एल राय, रवि दुबे, तुषार कपूर, ऐजाज खान, डेजी शाह जैसे कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म शैतान की कहानी शुरू होती है कबीर और उसके परिवार से जो अपना जीवन सुखी के साथ व्यतीत कर रहा होता है. लेकिन एक दिन उनके खुशी को किसी की काली नजर लग जाती है, जब वह एक अजनबी को अपने घर में आने देते हैं, वह अजनबी काले जादू का शैतान होता है, जिसके बाद कबीर और उसके परिवार को उनके जीवन के सबसे भयावह दौर से गुजरना पड़ता है, अब देखना यह है कि क्या अजय देवगन इस काली शक्ति से अपने आप को बचा पायेंगें ?

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago