मनोरंजन

Bholaa Leak: मेकर्स को लगा झटका, अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ हुई ऑनलाइन लीक

Bholaa Leak: अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. गुरुवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का लंबे समय से अजय देवगन के फैंस इंतजार कर रहे थे. वहीं इसके ऑनलाइन लीक होने की भी सूचना आ रही है. ऐसा होने पर मेकर्स को भारी नुकसान होने की आशंका है.

रिलीज से पहले लीक होने की बात

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ‘भोला’ के अपनी रिलीज से 2-3 दिन पहले ही लीक होने की बात सामने आ रही है. इंटरनेट पर फिल्म के उपलब्ध होने के दावे किए जा रहे हैं. फिल्म के कई पाइरेटेड साइट्स पर उपलब्ध होने की बात कही जा रही है. हालांकि इसे लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. कई बार कुछ पाइरेटेड साइट्स ट्रैफिक पाने के लिए भी ऐसा करती हैं. इससे पहले भी कई फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने की बात सामने आ चुकी है.

लीक होने पर अजय देवगन ने दिया यह रिएक्शन

फिल्म ‘भोला’ के लीक होने पर एक्टर अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है. अजय देवगन ने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के लीक होने को लेकर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘पायरेसी करने वाले शैतान नहीं, टिकट खरीद कर मूवी देखने वाले चट्टान बनो!’

साउथ की सुपर हिट फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है भोला

फिल्म भोला साउथ में बनी और सुपर हिट तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है. कैथी के निर्देशक लोकेश कनगराज हैं. वहीं फिल्म भोला का निर्देशन अजय देवगन ने किया है. तमिल भाषा में बनी फिल्म कैथी ने सफलता के तमाम रिकार्ड अपने नाम किए थे. यही कारण है कि अब अजय देवगन की फिल्म भोला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सभी की निगाहें जमी हुई हैं. ऐसे में फिल्म के लीक होने से इसकी कमाई पर भी असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड से दूर नहीं प्रियंका चोपड़ा! फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आएंगी नज़र, शाहरुख खान भी निभा सकते हैं रोल

फिल्म में अजय देवगन जहां मुख्य भूमिका में दिख रहे हैं वहीं इसे अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, किरण कुमार, गजराज राव, मकरंद देशपांडे और दीपक डोबरियाल जैसे एक्टर काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

50 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

57 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

1 hour ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago