मनोरंजन

Akanksha Dubey: कैसे हुई थी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

Akanksha Dubey: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया है. जबकि एक्ट्रेस की मां ने सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इस बीच पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत के कारण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक, आकांक्षा दुबे की मौत हैंगिंग या फांसी के कारण ही हुई है. हालांकि, रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में रखा गया है. साथ ही आकांक्षा के विसरा को सुरक्षित रखा गया है. वहीं एडिशनल सीपी संतोष सिंह ने कहा कि आकांक्षा दुबे के मौत मामले को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने जांच की है, जिसमें कमरे की ऊंचाई की नाप, बॉडी की हाइट, गले के निशान के अनुसार और बॉडी के प्रेशर के कारण आकांक्षा की मौत हुई है, जो कि आत्महत्या है. शव के पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम बनारस के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे. हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के करीबी वेलविशर के तौर पर शामिल हुए थे.

मां ने लगाया है समर सिंह पर आरोप

दूसरी तरफ, एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि समर सिंह और आकांक्षा के बीच बीते 21 मार्च को विवाद हुआ था. इस दौरान समर और उनके भाई संदीप सिंह ने आकांक्षा को धमकी दी थी और उसे टॉर्चर कर रहे थे. उसी दोनों ने मेरी बेटी की हत्या की है. इतना ही नहीं आकांक्षा की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड थे. समर और उनके भाई काम कराकर पैसे भी नहीं देते थे.

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के पार्थिव शरीर का बनारस के मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि एक्ट्रेस घटना वाली रात को बर्थडे पार्टी में गई थी. इसकी पुष्टि मेकअप आर्टिस्ट ने की थी. मेकअप आर्टिस्ट ने कहा था कि एक्ट्रेस ने यह बात खुद बताई थी. हालांकि, मेकअप आर्टिस्ट को यह बात हजम नहीं हो रही है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है. राहुल का कहना है कि आकांक्षा बहुत मजबूत थीं और खुशमिजाज थीं. ऐसे में उनके सुसाइड करने की बात हजम नहीं होती है.

-भारत एक्सप्रेस 

कमल तिवारी

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

11 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

16 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

19 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

28 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

47 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

58 minutes ago