दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Photo-IPL
IPL 2023 Opening ceremony: आईपीएल के नए सीजन का आगाज 31 मार्च से शुरू हो रहा है. 3 सीज़न के लंबे अंतराल के बाद टूर्नामेंट आखिरकार अपने होम और अवे प्रारूप में वापस लौट रहा है और इस बार करीब 74 मैच होंगे. पहला मैच गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा.
ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और टाइटंस के बीच लीग के पहले मैच से पहले आयोजित किया जाना है. क्रिकेट से पहले फैंस को एक भव्य समारोह में कई बॉलीवुड हस्तियों समेच फिल्मी जगत के दिग्गज परफॉर्म करते दिखाई दे सकते हैं. ये सेरेमनी भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने की उम्मीद है. इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed: उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद समेत 3 को उम्रकैद, प्रयागराज की MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा
कहां और कब होगी ओपनिंग सेरेमनी
ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन गुजरात और सीएसके के बीच होने वाले मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा. माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत शाम साढ़े से बजे से हो सकती है. यह करीब 45 मिनट चलेगा.
लीग चरण में हमेशा की तरह सभी टीमें एक-दूसरे से दो बार खेलेंगी. लीग चरण के अंत में शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. पहले प्लेऑफ मैच में शीर्ष दो टीमें आपस में भिड़ेंगी, विजेता फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा. वे एलिमिनेटर के विजेता खेलेंगे, जो अंक तालिका में तीसरी और चौथी टीमों के बीच खेला जाएगा ताकि फाइनल में उनका टिकट पक्का हो सके.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…