मनोरंजन

Akanksha Dubey: कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ था आकांक्षा दुबे का ये भोजपुरी सॉन्ग, पवन सिंह भी थिरकते आए नजर

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज आत्महत्या कर लिया है. एक्ट्रेस की मौत के पहले उनके आखिरी गाने का वीडियो रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ है. वीडियो में पवन सिंह और आकांक्षा दोनों नजर आ रहे हैं. इस गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं वहीं इसमें प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है.

बढ़ते ही जा रहे हैं गाने के व्यूज

इस गाने के वीडियो पर अब तक 6.50 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. यूट्यूब पर आकांक्षा के फैन एक से एक भावनात्मक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि भगवान इनकी आत्मा को शांति दे.. भावपूर्ण श्रद्धांजलि. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि दिल को छू जाने वाला गाना और आवाज, शत शत नमन आकांछा दुबे जी. एक्ट्रेस के आखिरी गाने के व्यूज भी बढ़ते जा रहे हैं.

बनारस के एक होटल में की आत्महत्या

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर कथित तौर पर अपनी जान दे दी. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली है.

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सुन सभी हैरान है. उनके फैंस जहां इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं. वहीं तमाम भोजपुरी स्टार इस खबर सुनने के बाद मायूस हैं.

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की खुदकुशी, वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर दी जान

2019 में किया था डेब्यू

आकांक्षा ने 2019 में फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. जिसके बाद ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में रोल प्ले किया था. आकांक्षा ने फिल्मों के साथ ही कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था. 2021 में आया एक्ट्रेस का गाना ‘तु जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर पर काफी हिट साबित हुआ था. बाद में उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया. उसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर हिट गानों में काम किया हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago