देश

Punjab: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने IPS ज्योति संग रचाई शादी, जानें कौन हैं लेडी अफसर

Punjab Minister Harjot Singh Bains Marriage: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने आईपीएस (IPS) अधिकारी ज्योति यादव के साथ सात फेरे लिए हैं. उनका विवाह आनंद कारज नंगल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा (Gurudwara) विभोर साहिब में पूरा हुआ. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा (Kultar Singh Sangwa) के अलावा परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे.

हाल ही में दोनों की सगाई की खबरें सामने आई थी, तभी से शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही थी. IPS ज्योति इस समय मानसा में SP के पद पर तैनात हैं. पहले वो लुधियाना में ADCP भी रह चुकी हैं.

शादी में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान भी हुए शामिल

पंजाब में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की शादी काफी चर्चा में रही है. उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) समेत कई अन्य नेता भी पहुंचे थे. वहीं शादी समारोह को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे. बीते दिनों IPS ज्योति यादव के साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सगाई की बात सामने आई थी. IPS ज्योति मानसा जिले में तैनात हैं.

यह भी पढ़ें-   Rachna Tiwari Dance Video: बदन पर पानी डालकर कमरतोड़ डांस से रचना तिवारी ने स्टेज पर लगा दी आग, फैंस हुए बेकाबू

विधायक से बहस को लेकर चर्चा में आई थीं ज्योति

बता दें कि आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव का परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है. पिछले साल वो आप विधायक राजिंदरपाल कौर (Rajendra Pal mla) के साथ बहस के बाद सुर्खियों में आई थीं. ज्योति उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त थीं. वहीं, हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं. वो आप (आम आदमी पार्टी) पंजाब के युवा मोर्चा का नेतृत्व कर चुके हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

1 minute ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

14 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

18 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago