‘बंगाल 1947’ फिल्म का पोस्टर.
देश के विभाजन पर आधारित बहुत सारी फिल्में आई हैं. इस कड़ी में एक और फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसका नाम ‘बंगाल 1947’ है. हिंदी भाषा की इस फिल्म के लेखक और निर्देशक आकाशादित्य लामा हैं.
यह फिल्म विभाजन के बारे में दिल दहला देने वाली कहानियों पर आधारित है. ‘बंगाल 1947’ सिर्फ एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ही नहीं, बल्कि यह समानता और प्रेम के साथ घर के महत्व की झलक भी दिखाती है. यह फिल्म विशेष रूप से बंगाल पर विभाजन के प्रभाव पर केंद्रित है. इसमें व्यक्तिगत कहानियों का एक ताना-बाना पेश किया गया है, जो उथल-पुथल के उस दौर में रोजमर्रा के लोगों की चुनौतियों और अनुभवों को उजागर करती है.
ये भी पढ़ें: एक्टर गोविंदा ने थामा शिवसेना शिंदे गुट का दामन, 2004 में दाऊद की मदद से चुनाव जीतने का लगा था आरोप
फिल्म में देवोलीना भट्टाचार्जी, आदित्य लखिया, ओंकार दास मानिकपुरी, सोहेला कपूर और अनिल रस्तोगी मुख्य भूमिकाओं में हैं. देवोलीना इस फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म का निर्माण दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सतीश पांडे के नेतृत्व में कॉम्फेड प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है.
यह फिल्म शिलादित्य बोरा के प्लाटून डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा 29 मार्च 2024 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर तब्बू, करीना कपूर और कृति सनॉन की क्रू (Crew) फिल्म से होगी.
ये भी पढ़ें: राजनीति में आने पर कंगना रनौत ने खुद को बताया इस विचारधारा का, भाजपा नेतृत्व के लिए कही यह बात
आकाशादित्य कहते हैं, ‘मैं भारत में अब तक पैदा हुए दो महान लोगों – लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय और डॉ. बीआर आंबेडकर – के काम से गहराई से प्रेरित हूं. यह कुछ लोगों को आश्चर्यजनक लग सकता है, लेकिन जो लोग उनके काम से परिचित हैं, वो ‘बंगाल 1947’ फिल्म में उनकी छाप को जरूर महसूस करेंगे.’ आकाशादित्य इससे पहले सिगरेट की तरह (2012) और तौबा तेरा जलवा (2024) जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. वह पहली आधिकारिक नागामी भाषा IFFI नामांकित फिल्म ‘नानी तेरी मोरनी’ के निर्देशक भी रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…