मनोरंजन

Akshara Singh: लाइव शो में फैन ने उड़ाये पैसे तो भड़क गईं अक्षरा सिंह, गुस्‍से में छोड़ दिया स्‍टेज

भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा विवादों में घिरी रहनेवाली अभिनेत्री हैं. इन्होंने यूपी-बिहार ही नहीं, देशभर में अपनी अलग ही पहचान बनाई है. अपने सुरीली आवाज, दमदार एक्‍ट‍िंग और बिग बॉस जैसे शो में जादू बिखेरने के बाद इनकी सोशल मीडिया की दुनिया में अलग ही चर्चा है.हाल ही में झारखंड और यूपी में दो अलग-अलग शो में अक्षरा सिंह को भीड़ के द्वारा हंगामे की वजह से मंच छोड़ना पड़ा.

बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनके फॉलोवर्स की संख्या से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके चाहनेवालों की तादाद कितनी बड़ी है. अक्षरा सिंह का कार्यक्रम कहीं भी हो वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है और हंगामा भी होता है.

अक्षरा सिंह कई बार गुस्से में छोड़ चुकी हैं मंच

हाल ही में झारखंड और यूपी में दो अलग-अलग शो में अक्षरा सिंह को भीड़ के द्वारा हंगामे की वजह से मंच छोड़ना पड़ा. अब अक्षरा सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव शो में वह मंच से गुस्सा होकर जाती नजर आ रही हैं दरअसल अक्षरा सिंह एक फैन की बेहूदा हरकत पर भड़क गई और उन्होंने तुरंत स्‍टेज से दूरी बना ली.

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम स्टार Rowdy Bhati की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में भाटी के दो दोस्त भी घायल

परफॉर्मेंस के दौरान शख्स ने बरसाए पैसे, गुस्से से लाल हो गईं अभिनेत्री

बता दें कि अक्षरा सिंह एक लाइव शो में मंच पर परफॉर्म कर रही थीं तभी कुछ ऐसा हुआ कि वह भड़क गईं और मंच छोड़कर चली गईं. हुआ ये कि जब अक्षरा मंच से परफॉर्म कर रही थीं तो एक शख्स मंच पर चढ़ गया और अक्षरा के ऊपर नोटों की बारिश करने लगा. जिसके बाद अक्षरा गुस्से से लाल होकर मंच छोड़कर चली गईं. अब अक्षरा सिंह के गुस्से वाला ये वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के इस वायरल पर उनके फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं.

बता दें कि अक्षरा सिंह के साथ मंच पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. जब वह गुस्से से लाल होकर मंच छोड़कर चली गई हों.

हालांकि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. हालांकि वीडियो कहां का है कब का है इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

1 minute ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

17 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

23 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

24 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

44 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

50 minutes ago