Indonesia Earthquake
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में सोमवार को आए भूकंप की वजह से 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहें है. अब भी बहुत लोग लापता हैं. इस भूकंप के बाद तबाही का जो मंजर है उससे स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई थी. विनाशकारी भूकंप से सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा.
भूकंप की वजह से घंटों बिजली गायब रही. वहां के लोग काफी डरे हुए थे उनमें बेचैनी थी. इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब भी 25 लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं, रेस्क्यू अभियान रात तक जारी रहेगा. एजेंसी ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गयी है. वहीं 2000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. साथ ही 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित केंद्रों में पहुंचाया गया है.
ये भी पढ़े– Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ने मचाई भारी तबाही, 44 लोगों की मौत, 300 घायल
भुकंप के बाद आलम यह था कि लोग रोते -बिलखते अपने परिवार वालों को ढूंढने में लगे थे. कई जगह तिरपाल पर लाशें बिछी हुई थी. उसमें लोग अपने जानने वालों को ढूंढ रहे थे. बता दें कि घटनास्थल पर अभी भी बहुत सारे लोग फंसे हुए हैं, समय के साथ घायल लोगों की और मृतकों की संख्या बढ़ रही हैं.
सियांजुर के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश मौतें एक अस्पताल में हुई हैं, जहां मरीज भर्ती थे और वह अस्पताल खंडहर में तब्दील हो चुका है. उन्होंने इंडोनेशियाई मीडिया को बताया कि शहर के सयांग अस्पताल में भूकंप के बाद बिजली चली गई थी, जिससे डॉक्टर पीड़ितों का तुरंत इलाज करने में असमर्थ हो गए थे. जिनमें कुछ मरीजों ने इलाज के आभाव में दम तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि मरीजों की भारी संख्या के कारण अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की तत्काल आवश्यकता थी लेकिन अब चीजें नियंत्रण में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, स्थानीय लोगों ने पिकअप ट्रक और मोटरसाइकिल से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…