Mission Raniganj: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार काफी वक्त बाद बड़े पर्दे पर आए हैं. उनकी फिल्म मिशन रानीगंज आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म में गुमनाम हीरो जसवंत सिहं गिल की कहानी दिखाई गई है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. मिशन रानीगंज से अक्षय कुमार को खूब उम्मीदें हैं. पहले दिन फिल्म ने काफी अच्छी कमाई भी की है. अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर रिव्यू शेयर किया है, जिसमें ट्विंकल उनका खन्ना उनकी हौसलाफजाई करती नजर आ रही हैं.
बता दें कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज टीना सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित है. अक्षय कुमार अपनी फिल्म को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे लेकिन इस दौरान ही उन्हें पत्नी ट्विंकल का फिल्म को लेकर रिव्यू मिला, जिसे अक्षय ने सभी के साथ शेयर किया. अपने रिव्यू में ट्विंकल खन्ना ने पति की फिल्म मिशन रानीगंज की जमकर तारीफ की है.
यह भी पढ़ें-एक्टर अक्षय कुमार की फ़िल्म “मिशन रानीगंज” में नज़र आएंगे बीसीसीएल कर्मी संजय भारद्वाज
फिल्म के मुख्य एक्टर अक्षय कुमार ने बताया कि जब वो मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे तो उसी दौरान उन्हें ट्विंकल खन्ना का मैसेज मिला था, जो कि दिल छू लेने वाला है. अक्षय ने ट्विंकल का वह रिव्यू भी पढ़ा, जिसमें ट्विंकल उनके परफॉर्मेंस की तारीफ कर रही हैं. साथ ही यह भी कह रही है कि यह फिल्म अवॉर्ड जीतने लायक है.
यह भी पढ़ें-9 साल बाद Salman Khan और Arijit Singh की दुश्मनी हुई खत्म! भाई जान के घर पहुंचे सिंगर, Video
अक्षय ने इस दौरान ही कहा कि उन्हें जनता से सीधे सरोकार रखने वाली फिल्में करना पसंद हैं जो कि वास्तविक घटनाओं पर आधारित होती हैं. हालांकि अक्षय ने यह भी कहा कि वो वेलकम और हेराफेरी जैसी फिल्में करना भी जारी रखेंगे, क्योंकि ये भी उनकी पसंद की फिल्मों की लिस्ट में आती हैं. बता दें कि अक्षय पहले ही मिशन मंहग से लेकर केसरी जैसी फिल्में कर चुके हैं, जो कि वास्तविकता पर आधारित रही हैं. इसके चलते ही अक्षय एक खास वर्ग में ज्यादा पॉपुलर भी रहते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…