ICC World Cup 2023

PAK vs NED: World Cup के पहले मैच में ही पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर फुस्स, भारत उठा सकता है फायदा

World Cup 2023 PAK vs NED : विश्व कप 2023 की शुरूआत हो चुकी है. गुरुवार 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. आज हैदराबाद में दूसरा मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है. अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान टीम की बड़ी कमजोरी सामने आई है. जो टीम के लिए मुसीबत बन सकता है.

पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर फ्लॉप

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे मैच में नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने आई तो शुरुआत में ही उसकी बड़ी कमजोरी सामने आ गई. दरअसल टीम के टॉप ऑर्डर सस्ते में आउट हो गये. पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम उल हक ओपनिंग करने उतरे लेकिन दोनों ही खिलाड़ी जल्द ही आउट हो गए. फखर जमान ने 15 गेंद में 12 बनाए. जबकि, इमाम उल हक ने 19 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए.

कप्तान बाबर आजम फ्लॉप

दोनों ओपनर के आउट होने के कुछ ही देर बाद टीम के कप्तान बाबर आजम भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. बाबर अपनी पारी के दौरान कुल 18 गेंदों का सामना किया और पांच रन ही बना सके. शुरुआत के तीनों खिलाड़ियों के जल्द आउट हो जाने के कारण टीम लड़खड़ा गई लेकिन उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने पारी को संभाला.

भारत उठा सकता है फायदा

पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज विश्व कप का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. आज पाकिस्तानी पारी के दौरान सामने आई टीम की कमजोरी का फायदा भारत उठा सकता है. भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया पाक टीम की कमजोरी का फायदा उठा सकती है.

ये भी पढ़ें- PAK vs NED: 18 गेंदों पर सिर्फ 5 रन… विश्व कप 2023 के पहले ही मैच में फेल हुए बाबर आजम

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), साउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ.

नीदरलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डीलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साकिब जुल्फिकार, लोगन वैन बीक, रुलॉफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.

Vikash Jha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago