मनोरंजन

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का शानदार टीजर हुआ रिलीज, टाइगर-अक्षय के एक्शन अवतार ने लोगों के उड़ाए होश

‘Bade Miyan Chote Miyan’ Teaser Release: एक्शन पैक्ड एंटरटेनर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ साल 2024 में धूम मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं दोनों पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है और हर कोई इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बीच मेकर्स ने मच अवेटेड फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है.

फिल्म का धांसू टीजर रिलीज

आज यानी 24 जनवरी को मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीज़र रिलीज कर दिया है जो फुलऑन एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होने वाला है. वहीं, टीजर की शुरुआत विस्फोटों, हेलीकॉप्टरों, मिसाइलों से होती है. इसके बाद फिल्म में बने विलेन साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन कहते है कि प्रलय आने वाला है. एक ऐसा प्रलय जो भूत, भविष्य और वर्तमान को पलट कर रख देगा. यह एक ऐसा प्रलय है जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा. हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा. लेकिन मुझे कौन रोकेगा.

अक्षय और टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एंट्री

इसके बाद फिल्म के हीरो यानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की धांसू एंट्री के साथ होती है. जिसमें दोनों ने आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया है. फिर टाइगर श्रॉफ की बोलते है दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम,इसके बाद अक्षय की बैकग्राउंड वॉइस आती है बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.” इन डायलॉग्स के बाद अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों हाथों में गन लेते हुए एंट्री करते हैं.

इसके बाद टीजर में कई धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की भी झलक देखने को मिल रही है. यानी कुलमिलाकर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर काफी दमदार होने वाला है. इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने भी अपने एक्स यानी ट्वीटर अकाउंट पर टीजर जारी करते हुए लिखा है, “दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.”

ये भी पढ़ें:Mannara Chopra ने Munawar Faruqui को किया ‘KISS’? अनकंफर्टेबल हुए कॉमेडियन

‘बड़े मियां छोटे मियां’ कब होगी रिलीज?

मेकर्स ने टीजर जारी करने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी है. ये फिल्म अप्रैल 2024 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन ने विलेन का किरदार निभाया है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, रोनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी अहम रोल प्ले किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

3 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

3 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

4 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

4 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

5 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

5 hours ago