आस्था

Ayodhya: राम मंदिर में हुई इस घटना की हो रही चर्चा, क्या हनुमान जी आए थे रामलला के दर्शन करने?

अयोध्या समेत पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा के बाद जश्न, उत्साह और उल्लास का माहौल है. करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम लंबे अर्से के बाद अपने घर में लौट आए हैं. वहीं प्राण प्रतिष्ठा के अगले ही दिन से राम मंदिर में भारी भीड़ देखी जा रही है. 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद मंगलवार से राम मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया गया है. वहीं भगवान श्रीराम के आराध्य भक्त हनुमान जी को लेकर भी रामभक्तों में चर्चा है.

मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब इस घटना को देखा तो सहसा वे भी विश्वास नहीं कर पाए. मंदिर परिसर में उस वक्त मौजूद लोगों का मानना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं था. घटना का जिक्र करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने भी अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है.

मानों स्वयं हनुमान जी उतर आए हों

राम मंदिर ट्रस्ट ने लिखा कि ‘आज श्री रामजन्मभूमि मंदिर में हुई एक सुंदर घटना का वर्णन: आज सायंकाल लगभग 5:50 बजे एक बंदर दक्षिणी द्वार से गूढ़ मंडप से होते हुए गर्भगृह में प्रवेश करके उत्सव मूर्ति के पास तक पहुंचा. बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा, वे बन्दर की ओर यह सोच कर भागे कि कहीं यह बन्दर उत्सव मूर्ति को जमीन पर न गिरा दे. परन्तु जैसे ही पुलिसकर्मी बंदर की ओर दौड़े, वैसे ही बंदर शांतभाव से भागते हुए उत्तरी द्वार की ओर गया. द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और दर्शनार्थियों के बीच में से होता हुआ, बिना किसी को कष्ट पहुंचाए पूर्वी द्वार से बाहर निकल गया. सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि ये हमारे लिए ऐसा ही है, मानो स्वयं हनुमान जी रामलला के दर्शन करने आये हों.’

इसे भी पढें: Ayodhya: जानें कहां है रामलला की वह मूर्ति, जिसका राम मंदिर के लिए नहीं हुआ चयन….देखें कहां गई है रखी

रामलला के दर्शनों को लोग बेताब

कड़ाके की ठंड में छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों खड़े भक्त अपने रामलला का दर्शन पाने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं. भीड़ के वायरल वीडियो में धक्का-मुक्की और भक्तों के एक-दूसरे पर गिरने का सीन भी सामने आया है. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में व्यवस्था की खुद कमान सम्भाल ली है और सभी को आराम से रामलला के दर्शन हो सकें, इसके लिए उनके निर्देश पर एक्शन प्लान लागू किया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

28 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago