मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी
Malaika Arora Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों अपने ब्रेकअप की अफवाहों के चलते खबरों में हैं. मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से आ रही हैं मगर दोनों ने इसपर चुप्पी तोड़ी हुई है. फैंस को इनका ब्रेकअप कंफर्म तब लगने लगा जब अर्जुन की मिडनाइट बर्थडे पार्टी में मलाइका शामिल नहीं हुईं. इतना ही नहीं उन्होने सोशल मीडिया पर अर्जुन को बर्थडे विश भी नहीं किया. लेकिन अब मलाइका ने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्ट किया है.
मलाइका ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप और ट्रोलिंग को लेकर बात की. ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने बताया कि इंटरनेट बहुत ही टॉक्सिक जगह हो सकती है. मलाइका ने कहा- ‘मलाइका ने आगे कहा- ‘मैंने खुद को इससे अलग कर लिया है. चाहे वो लोग हों, काम का माहौल हो, सोशल मीडिया हो या ट्रोल्स.
मलाइका ने कहा कि जैसे ही मुझे वो नेगेटिविटी महसूस होती है, मैं तुरंत पीछे हट जाती हूं. यह कुछ ऐसा है जो मैंने समय के साथ करना सीखा है. ये मुझ पर पहले ही हावी हो जाता था और जिसकी वजह से मैं रात को सो नहीं पाती थी. अगर मैं कहूं कि मुझे बिल्कुल भी इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता तो मैं झूठ बोलूंगी – मैं भी इंसान हूं और इसलिए मैं रोऊंगी, टूट जाऊंगी और ट्रोल होने से जुड़े सारे इमोशन्स का सामना करूंगी. लेकिन आप इन्हें कभी पब्लिकली नहीं देखेंगे.’
ये भी पढ़ें: वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर हुआ ये खुलासा? सुनने के बाद नहीं होगा यकीन!
जब मलाइका से प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मैं हार्डकोर रोमांटिक हूं. मैं कभी भी सच्चे प्यार के आइडिया पर गिवअप नहीं करुंगी चाहे कुछ भी हो जाए. मैं टिपिकल स्कॉरपियो हूं तो मैं आखिरी तक अपने प्यार के लिए लड़ूंगी लेकिन मैं बहुत रियलिस्टिक भी हूं और मुझे पता है कहां पर लाइन खींचनी है.
-भारत एक्सप्रेस
Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…
November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…
Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों और एमएलसी चुनाव में बागी तेवर दिखाने के मामले में…
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्यवस्था में सुधार…