मानसून में स्किन का कैसे रखें ख्याल
Monsoon Skin Care: गर्मी के चिपचिपे दिनों के बाद अब मानसून की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में कुछ लोग गर्मी के मौसम में पहाड़ों से घूम कर आ चुके हैं लेकिन वहीं कुछ लोग बारिश में कही न कहीं घूमने जाने का प्लान जरूर करते हैं. कहीं भी जाने का प्लान करने से पहले आपके मन में पैकिंग का ख्याल आता है लेकिन इसके साथ-साथ हमें अपने स्किन के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए. किसी भी आउटिंग, पिकनिक या फिर शॉर्ट ट्रिप पर जाने से पहले अपनी स्किन का ख्याल रखना जरूरी होता है.
इसके लिए आप होम रेमेडीज का सहारा ले सकते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि ग्लोइंग या फिर एक्ने फ्री स्किन के लिए उन्हें बहुत खर्च करना पड़ेगा या फिर ट्रिप के दौरान बहुत सारी पैकिंग करनी पड़ेगी. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कम चीजों को इस्तेमाल से भी आप मानसून में अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
अगर आप मानसून में कही बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उसे पहले आप अपने चेहरे को गुलाब जल से साफ करना न भूलें. क्योंकि बारिश के दौरान नमी के कारण त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं. इससे यह बाहर से गंदगी के तत्वों को आसानी से सोख लेता है. जिससे चेहरे पर कील-मुंहासे निकल सकते हैं.
बाहर जाने से पहले अपने पर्स में ब्लॉटिंग पेपर रखना न भूलें. क्योंकि मेकअप लगाने के कुछ समय बाद चेहरा चिपचिपा होने लगता है. ऐसे में ब्लॉटिंग पेपर आपके बहुत काम आ सकता है. यह चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोख लेता है. जिससे चेहरा पहले जैसा चमकदार हो जाता है.
ये भी पढ़ें: करियर के चलते देर से शादी करने वालीं महिलाएं संतान सुख के लिए उठा रही हैं ये कदम, हुआ बड़ा खुलासा
अगर आप मानसून में कही बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे जरूरी है आप खुद को हाइड्रेटेड रखें. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ आप कुछ हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जिसमें नारियल पानी, नींबू पानी आदि. ग्लोइंग स्किन के लिए हमें पूरे दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है.
मानसून के सीजन में बारिश होने पर अक्सर लोग चाय पकौड़े बनाकर इसका आनंद लेते हैं. स्वाद में तो ये बहुत अच्छे होते हैं लेकिन सेहत और स्किन के लिए बहुत हानिकारक होते हैं. इसलिए चाय, कॉफी और अल्कोहल जैसी चीजों को लिमिट में ही लेना चाहिए. यह शरीर में पानी के लेवल को कम कर देते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…
Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों और एमएलसी चुनाव में बागी तेवर दिखाने के मामले में…
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्यवस्था में सुधार…
Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…
Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…