टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया (फोटो- IANS)
T20 World Cup 2024, IND vs ENG Semi Final-2 Highlights: टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है. गुरुवार (27 जून) को भारत ने गुयाना में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 68 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में पहुंची. इसी के साथ टीम इंडिया ने दो साल पुनारा बदला भी ले लिया है.
गौरतलब है कि, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने उस हार का बदला लेते हुए फाइनल में पहुंच गई है. दोनों टीमों के बीच ये मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था.
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड- फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपली.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Semi Final-2: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी
-भारत एक्सप्रेस
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…