मनोरंजन

एक बार फिर बड़े पर्दे पर ‘भूतनाथ’ बन लोगों को हंसाने और डराने आएंगे Amitabh Bachchan, शाहरुख खान का भी होगा साथ

Amitabh Bachchan: साल 2008 में अमिताभ बच्चन ने विवेक शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म भूतनाथ में भूत की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान और जूही चावला भी नजर आईं थी. इसके बाद साल 2014 में फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ आई थी. इस फिल्म में भी अमिताभ बच्चन के साथ शाहरुख खान नजर आए थे. लेकिन अब दावा किया गया है कि इस फिल्म का पार्ट 3 पर काम चल रहा है. फिल्म की स्क्रिप्टिंग का अभी काम चल रहा है. हालांकि फिल्म की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

इस दिन शुरू हो सकती है शूटिंग

कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी फिल्म भूतनाथ 3 के साथ वापसी कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्टिंग शुरू हो चुकी है और इसका निर्माण भूषण कुमार और बीआर फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है और अगले साल रिलीज की तारीख तय की जाएगी.

बिग बी और शाहरुख खान की जोड़ी लौटेगी वापस?

दावा किया गया कि ‘भूतनाथ 3′ के लिए अभी तक कलाकारों का चयन नहीं हुआ है, लेकिन अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की वापसी तय है. कहा गया कि पहले और दूसरे भाग में खान की छोटी सी भूमिका थी, लेकिन निर्माता तीसरे भाग के लिए बड़ा लक्ष्य बना रहे हैं.’ हालांकि, यह बताया गया कि अंत में ये सभी निर्णय फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर होंगे.

ये भी पढ़ें:KL Rahul और Athiya Shetty जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स, कपल ने शेयर किया ये पोस्ट

भूतनाथ रिटर्न्स ने की थी कितनी कमाई?

वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ की बात करें तो इस फिल्म को विवेक शर्मा ने डायरेक्ट किया था. तो वहीं ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भूत का किरदार निभाया था. फिल्म में बिग बी की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था. ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा भूतनाथ 3 को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

54 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

8 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago