उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, 20 घायल

Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए. घटना फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में माइलस्टोन 49 पर घटी, जब मथुरा से लखनऊ लौट रही एक टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई.

बस में सवार सभी लोग मुंडन संस्कार के बाद घर लौट रहे थे. सवार लोगों में अधिकांश परिजन और उनके रिश्तेदार शामिल थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने के कारण कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया.

बस चालक की झपकी से चली गई 5 लोगों की जान

घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शिकोहाबाद जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. बताया जा रहा है कि बस चालक की झपकी के चलते बस से नियंत्रण खोने के बाद यह हादसा हुआ है. शुरुआत तौर पर हादसे के पीछे पूरी तरह से बस चालक की लापरवाही ही सामने आ रही है. पुलिस के अनुसार, यह बस एक जगह रोकी गई थी, जहां बस चालक ने खाना खाया था. उस दौरान बहुत संभव है कि उसने शराब इत्यादि का भी सेवन किया था.

डंपर से टकरा गई बस

जानकारी के अनुसार, बस जिस डंपर से टकराई है वह रोड पर खड़ा था और उसके लिए अथॉरिटी ने बाकायदा मार्किंग भी की हुई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. अस्पताल में जिन घायलों को भर्ती कराया गया उनमें महिलाओं की संख्या अधिक है और बच्चे भी शामिल हैं.

Dipesh Thakur

Recent Posts

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

44 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

46 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

55 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

1 hour ago