मनोरंजन

An Action Hero Box Office: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी आयुष्मान की फिल्म, 5वें दिन हुई केवल इतनी कमाई

An Action Hero Box Office: फिल्मों में अपने किरदारों से एक्सपेरिमेंट करने के लिए फेमस आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)  की पिछली रिलीज ‘अनेक’ और ‘डॉक्टर जी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं. वहीं एक्टर ने ‘एन एक्शन हीरो’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया था. लेकिन ये फिल्म भी तीन दिन में ही फ्लॉप हो गई है. फिल्म मंडे टेस्ट में भी फेल साबित हुई है. फिल्म को रिलीज हुई पांच दिन हो चुके हैं और ‘एन एक्शन हीरो’ बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना की एक्शन फिल्म ने 5वें दिन कितनी कमाई की है.

‘एन एक्शन हीरो’ ने पांचवें दिन कितनी किया कलेक्शन?

अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित ‘एन एक्शन हीरो’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी बढ़त देखने के बाद फिल्म मंडे को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हांफती नजर आई. वहीं फिल्म को पिछली रिलीज (दृश्यम2 और भेड़िया) के साथ क्लैश का सामना भी करना पड़ रहा है.  कमाई की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे यानी फ्राइडे को सिर्फ 1.31 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने महज 2.16 करोड़ कमाए. वहीं रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 2.52  करोड़ की कमाई की. ‘एन एक्शन हीरो’ ने सोमवार को चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 80 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं मंगलवार के कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक ‘एन एक्शन हीरो’ ने पांचवें दिन लगभग 35-40 लाख का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शालीन के मदद जताने से परेशान हुई टीना, गुस्से में कमरे से बाहर निकलीं, बोलीं- तुम्हें क्या लगता है…

‘एन एक्शन हीरो’ के लिए 10 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल

‘एन एक्शन हीरो’ में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत जैसे शानदार कलाकार हैं.वहीं फिल्म को क्रिटिक्स और ट्विटर रिव्यू में भी सराहा गया है बावजूद इसके फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में नाकामयाब साबित हुई है. ऐसे में साल 2022 में आयुष्मान खुराना की रिलीज हुई फिल्म ‘अनेक’ और  जी डक्टर’ के बाद ‘एन एक्शन हीरो’ भी फ्लाप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

15 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

51 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago