मनोरंजन

अनंत-राधिका की शादी में इस खास अंदाज में होगा सेलिब्रेशन, 60 डांसर करेंगे परफॉर्म, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Anant Radhika Wedding: उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए जामनगर में चार चांद लगा दिए थे. अब मुकेश और नीता अंबानी अपने बेटे की शादी में भी कोई कमी छोड़ रहे हैं.

अंबानी परिवार अनंत और राधिका की शादी में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं वह सेलिब्रेशन को अलग पैमाने पर ले जाने की तैयारी करने में लगे हुए है. मेहमानों की लिस्ट के साथ-साथ डेकोरेशन तक हर छोटी से छोटी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है जिससे अनंत-राधिका की शादी को यादगार बनाया जा सके.

60 डांसर करेंगे परफॉर्म

जानकारी के मुताबिक, अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में खास फ्लैश मॉब होने वाला है. यानी एक बड़े डांस ग्रुप के रूप में परफॉर्मेंस किया जाएगा. साथ ही अंबानी परिवार शुभ आशीर्वाद सेरेमनी के लिए ग्रैंड फ्लैश मॉब का आयोजन कर रहा है. ये सेरेमनी 13 जुलाई को होगी और इसमें 60 डांसर परफॉर्म करेंगे. ये इवेंट परंपरा और मनोरंजन से भरा होने वाला है.

इस कोरियोग्राफर ने संभाला जिम्मा

अंबानी के इस वेडिंग में फ्लैश मॉब को जोड़ने का फैसला इस पारंपरिक सेलिब्रेशन को मॉडर्न ट्विस्ट देता है. ये फ्लैश मॉब एक श्लोक पर परफॉर्म करेगी. इसकी कोरियोग्राफी करने के लिए फेमस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को रखा गया है. ये फ्लैश मॉब दुल्हन राधिका और दूल्हे अनंत के साथ एंट्री लेगा. इसके 60 डांसर को उनके डांस टैलेंट और केमिस्ट्री के लिए रखा गया है. ये सभी जमकर अपनी परफॉरमेंस को परफेक्ट बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Smriti Biswas Passed Away: दिग्गज एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास का 100 साल की उम्र में निधन, राज कपूर, देवानंद संग किया था काम

कब होगी शादी?

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न 12 से 14 जुलाई तक चलने वाला है. दोनों की शादी 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड में बड़े धूमधाम से होगी. इसके बाद 13 जुलाई को कपल का शुभ आशीर्वाद होगा और फिर 14 जुलाई को उनका रिसेप्शन होगा. इस शादी में अंबानी और मर्चेंट परिवार के साथ सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनेस जगत के लोग आएंगे. कई इंटरनेशनल स्टार्स भी इस जश्न में परफॉर्म करने के लिए बुलाए जा रहे हैं. इसमें ड्रेक, अडेल, जस्टिन बीबर जैसे स्टार्स का नाम शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

32 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago