Animal Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज करने के लिए तैयार हैं. संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म रणबीर कपूर और अनिल कपूर के कैरेक्टर्स के बीच पिता-बेटे का रिश्ता बखूबी दिखाती है. ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है. मेकर्स ने फिल्म की ग्रैंड रिलीज की तैयारियां कर ली हैं. बुर्ज खलीफा पर Animal का अनकट टीजर दिखाया गया है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर 60 सेकंट का टीजर दिखाया गया.
णबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार बुर्ज खलीफा पर अपनी आगामी फिल्म का टीज़र देखने के लिए आए. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है. उसमें बुर्ज खलीफा पर फिल्म का 60 सेकेंड का टीजर दिखाया जा रहा है और बैकग्राउंड में फिल्म का थीम म्यूजिक चल रहा है. टीजर जैसे ही दिखाया गया, वहां मौजूद भीड़ शोर मचाती सुनाई दे रही है.
इनकी तमाम तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें रणबीर कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं, लेकिन बॉबी देओल का अंदाज देख हर कोई फिदा है. रणबीर कपूर ने ब्लैक लेदर जैकेट के साथ ब्लैक ही डेनिम पहनी थी. वहीं बॉबी देओल ने व्हाइट टीशर्ट और ग्रे लूज जीन्स पहनी थी. उनका लुक काफी ज्यादा कूल था. फैंस उनके लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं.
‘एनिमल’ टीज़र सितंबर में रिलीज़ हुआ था और यह तब से लोगों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है. टीज़र रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया गया था. एक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ अपनी पहली फिल्म कर रहे हैं. फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं. रणबीर एक ऐसे आदमी के रोल में हैं जो अपने पिता से हर तरह से प्रताड़ित होता है, लेकिन उसे इससे कोई शिकायत नहीं है. इसके बजाय, वह उनका बचाव करता है लेकिन फिल्म में कई सारे ट्विस्ट भी हैं.
आपको बता दें कि ‘एनिमल’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में एक्टर्स के लुक से लेकर इसके गाने सभी को बहुत पसंद आ रहा है. फिल्म का टीजर रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था. इससे पहले रणबीर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे.
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…