खेल

अर्जुन राणातुंगा के बयान पर श्रीलंका सरकार ने जय शाह से मांगी माफी, कहा- क्रिकेट की बर्बादी में हमारी कमियां बनीं वजह

Sri Lanka World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन जहां खराब रहा है तो दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही हैं. इसके चलते श्रीलंका के खेल मंत्री ने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को ही भंग कर दिया था. इस बीच श्रीलंका के क्रिकेट की बर्बादी के लिए BCCI सचिव जय शाह पर हमला बोला था, जिसके बाद भारत से लेकर श्रीलंका तक बयान बाजी शुरू हो गई थी. अब इस मामले में श्रीलंका सरकार ने बड़ा बयान दिया है. श्रीलंका सरकार ने अपने पूर्व कप्तान के इस बयान के लिए अब जय शाह से माफी मांगी है. सरकार की ओर से कहा गया है कि उनके क्रिकेट की बर्बादी के लिए वो ही जिम्मेदार हैं.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को श्रीलंका के संसदीय सत्र के दौरान श्रीलंका सरकार के दोनों मंत्रियों हरिन फर्नांडो और कंचना विजेसेकरा ने घटना के संबंध में खेद व्यक्त किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी बाहरी संस्थाओं के बजाय श्रीलंकाई प्रशासकों की है. मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा, “एक सरकार के रूप में हम एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख जय शाह के लिए दिए गए बयान के प्रति अपना खेद व्यक्त करते हैं. हम अपने संस्थानों की कमियों के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद सचिव या अन्य देशों पर उंगली नहीं उठा सकते. यह एक गलत धारणा है.”

यह भी पढ़ें-Mohammed Shami: वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले शमी को योगी सरकार का तोहफा, गांव में बनेगा मिनी स्टेडियम

राष्ट्रपति ने जय शाह से मांगी माफी

इस मामले में श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा कि राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट पर आईसीसी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के साथ संचार शुरू किया है. जानकारी के मुताबिक विक्रमसिंघे ने जयशाह को फोन किया और उनसे अर्जुन राणातुंगा के बयान के लिए उनसे माफी मांगी है.

यह भी पढ़ें-Mohammed Shami पर हो रही है पैसों की बारिश, विज्ञापन के लिए बने ब्रांड्स की पहली पसंद

श्रीलंका की बढ़ेंगी मुश्किलें

मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट पर आईसीसी द्वारा लगाया गया  बैन के देश के लिए प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं, विशेष रूप से अगले वर्ष जनवरी में होने वाले आगामी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर आईसीसी का प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो कोई भी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका का दौरा नहीं करेगा. श्रीलंका को क्रिकेट टूर्नामेंट से एक पैसा भी नहीं मिलेगा, जो कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में अहम है.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago