मनोरंजन

Shahrukh Khan को एक और खिताब, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होंगे बॉलीवुड के बादशाह

‘बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान ने (Shahrukh Khan) ने अपने फिल्मी करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं, उन्हें ‘बॉलीवुड का बादशाह’ कहा जाता है.

बादशाह के नाम एक और खिताब होने वाला है दर्ज

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ रोमांस के बादशाह और मोस्ट चार्मिंग एक्टर शाहरुख खान के नाम एक और खिताब दर्ज होने वाला है.एक्टर को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा. रेड सी की ओर से रविवार को घोषणा की गई थी कि, ‘बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जेद्दा में फेस्टिवल के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए पुरस्कार दिया जाएगा’.

दुनियाभर के फिल्मी स्टार्स होंगे शामिल

सऊदी अरब के लाल सागर में आयोजित होने वाला ये फेस्टिवल 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाला है. दुनियाभर में फिल्मी दुनिया के स्थापित और उभरते हुए टैलेंटेड सितारे इस फेस्टिवल में शामिल होंगे. साथ ही यहां करीब 41 भाषाओं में 61 देशों की 131 फीचर और शॉर्ट फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी.

खास सम्मान होगा शाहरुख के नाम

फेस्टिवल में भारतीय दर्शकों के लिए सबसे चहेते कलाकार शाहरुख भी शिरकत करेंगे. शाहरुख दुनिया के सबसे सफल फिल्मी सितारों में से एक हैं, फिल्म उद्योग में तीन दशकों से अधिक और 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख को रेड सी फेस्टिवल में एक खास सम्मान दिया जाएगा. भारत के अलावा शाहरुख के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं.

शाहरुख को लेकर एक्साइटेड हैं सीईओ

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सीईओ मोहम्मद अल तुर्की भी किंग खान के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक बयान जारी करके कहा, “हम ग्लोबल सुपरस्टार और मोस्ट टैलेंटेड एक्टर शाहरुख खान को सम्मानित करते हुए रोमांचित हैं.

सबसे सफल सुपरस्टारों में से एक हैं बादशाह

उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्मों से ही दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और आज काम करने वाले दुनिया के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं. 30 सालों के करियर के बावजूद भी शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के सबसे सफल सुपरस्टारों में से एक हैं और दुनिया भर के दर्शकों के फेवरेट हैं. हम इस दिसंबर में जेद्दा में उनका स्वागत करने के लिए एक्साइटेड हैं”.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

9 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

17 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

26 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

27 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

34 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

1 hour ago