जनसभा को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव
Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई है. इस उपचुनाव में भाजपा और सपा में सीधा टक्कर है. ये उपचुनाव सपा के सियासी विरासत को बचाए रखने के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है. प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी और सपा के ओर से जमकर बयानबाजी हो रही है. बीजेपी ने शिवपाल के करीबी रघुराज सिंह शाक्य को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है. तो वहीं अब प्रसपा प्रमुख ने रघुराज शाक्य को लेकर बयान दिया है.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी (Mainpuri By-Election) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का बीजेपी का प्रत्याशी कह रहा है कि वो मेरा चेला है, लेकिन वो चेला नहीं स्वार्थी है. अगर शिष्य होता तो मुझे बताकर पार्टी से जाता. शिवपाल ने आगे कहा कि जसवंतनगर की जनता से कहना चाहता हूं कि डिंपल यादव को जिताना ही नहीं, बल्कि मेरे 91 हजार के रिकॉर्ड को तोड़ देना.
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आप लोगों की इच्छा थी, एक होना जरूरी है. हम एक हो गए. इसलिए मैं अखिलेश से कहना चाहता हूं कि मैं नेताजी से बचपन से जुड़ा हूं. आज हमारे बीच में नेताजी नहीं हैं. इसलिए ये चुनाव महत्वपूर्ण है. शिवपाल ने कहा कि यहां के कण-कण में नेताजी हैं, यहां का विकास नेताजी ने किया है. नेताजी के बाद कोई काम आपलोगों ने बताया है तो मैंने करके दिखाया है.
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी के बहुत से किस्से हैं. जिनसे हम सब जुड़े हैं. यहां से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव को जिताना है. मैंने ऐसे ही समर्पण नहीं किया, मैंने नेताजी को कभी निराश नहीं किया है. हमेशा उनके दिखाए रास्तों पर ही चला हूं. आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि नेताजी के बहुत से सपने अधूरे हैं. इसलिए हम सब डिंपल के साथ मिलकर उनके सपनों को पूरा करेंगे.
ये भी पढ़ें : Khatauli Bypolls: उपचुनाव के बीच श्रीकांत त्यागी ने खतौली में डाला डेरा, बीजेपी के खिलाफ त्यागी समाज को कर रहा लामबंद
बता दें कि इस सीट (Mainpuri By-Election) पर पांच दिसंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…
गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…