मनोरंजन

‘अनुपमा’ फेम दिग्गज TV एक्टर नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से मौत

Nitesh Pandey Passes Away: टॉप रेटेड टीवी शो ‘अनुपमा’ में धीरज कुमार की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेता को मंगलवार देर रात नासिक के पास इगतपुरी में दिल का दौरा पड़ा. तुरंत उनकी मौत हो गई. नितेश ने 1990 में थिएटर से अपने सफर की शुरूआत की थी. 1995 में उन्हें ‘तेजस’ में एक जासूस की भूमिका मिली.

जानकारी के मुताबिक, एक्टर नितेश पाण्डे ने ‘मंजिलें अपनी अपनी’, ‘अस्तित्व..एक प्रेम कहानी’, ‘साया’ और ‘दुर्गेश नंदिनी’ जैसे सीरियल में काम किया. उन्होंने टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी काम किया. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘खोसला का घोसला’ में उनके काम को व्यापक सराहना मिली. उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ और ‘बधाई दो’ में भी अभिनय किया.

अभिनेता नितेश पाण्डे ने टेलीविजन शो ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में भी काम किया और ड्रीम कैसल प्रोडक्शंस नाम से एक स्वतंत्र प्रोडक्शन हाउस भी चलाया. आखिरी बार ‘अनुपमा’ और ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में नितेश को देखा गया. वो दो दशकों से टेलीविजन इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Panchayat 3: इंतजार हुआ खत्म नीना गुप्ता ने सेट से शेयर किया वीडियो सामने आया बड़ा अपडेट

एक्टर नितेश पाण्डेय उत्तराखंड के अल्मोड़ा कुमाऊं के रहने वाले थे. अब उनके परिवार में उनकी अभिनेत्री-पत्नी अर्पिता पांडे हैं. दोनों एक टीवी शो ‘जस्टजू’ में मिले थे जिसके बाद साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली. नितेश की शादी पहले अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर से हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

38 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

57 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago