Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘अनुपमा’ फेम दिग्गज TV एक्टर नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से मौत

Nitesh Pandey Death: ‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. उन्होंने ओम शांति ओम में शाहरुख खान के पिता का किरदार भी निभाया था. साथ ही मिकी वायरस, बधाई दो, मदारी, खोसला का घोसला समेत कई अन्य फिल्मों में भी काम किया था.

Nitesh Pandey Death

अभिनेता नितेश पांडे

Edited by

Nitesh Pandey Passes Away: टॉप रेटेड टीवी शो ‘अनुपमा’ में धीरज कुमार की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेता को मंगलवार देर रात नासिक के पास इगतपुरी में दिल का दौरा पड़ा. तुरंत उनकी मौत हो गई. नितेश ने 1990 में थिएटर से अपने सफर की शुरूआत की थी. 1995 में उन्हें ‘तेजस’ में एक जासूस की भूमिका मिली.

जानकारी के मुताबिक, एक्टर नितेश पाण्डे ने ‘मंजिलें अपनी अपनी’, ‘अस्तित्व..एक प्रेम कहानी’, ‘साया’ और ‘दुर्गेश नंदिनी’ जैसे सीरियल में काम किया. उन्होंने टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी काम किया. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘खोसला का घोसला’ में उनके काम को व्यापक सराहना मिली. उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ और ‘बधाई दो’ में भी अभिनय किया.

अभिनेता नितेश पाण्डे ने टेलीविजन शो ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में भी काम किया और ड्रीम कैसल प्रोडक्शंस नाम से एक स्वतंत्र प्रोडक्शन हाउस भी चलाया. आखिरी बार ‘अनुपमा’ और ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में नितेश को देखा गया. वो दो दशकों से टेलीविजन इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Panchayat 3: इंतजार हुआ खत्म नीना गुप्ता ने सेट से शेयर किया वीडियो सामने आया बड़ा अपडेट

एक्टर नितेश पाण्डेय उत्तराखंड के अल्मोड़ा कुमाऊं के रहने वाले थे. अब उनके परिवार में उनकी अभिनेत्री-पत्नी अर्पिता पांडे हैं. दोनों एक टीवी शो ‘जस्टजू’ में मिले थे जिसके बाद साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली. नितेश की शादी पहले अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर से हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital