मनोरंजन

‘जैसे ही घड़ी में 8 बजते’… हिमानी शिवपुरी ने ‘संस्कारी बाबूजी’ को लेकर किया चौंकाने वाले खुलासे, बताया शराब पीकर करते थे हंगामा

Himani Shivpuri On Alok Nath: हिमानी शिवपुरी और आलोक नाथ बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक है. उन्होंने 90 के दशक में ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन..!’ जैसी कई सफल फिल्मों में सपोर्टिंग रोल प्ले किए और खूब फेमस हुए. हिमानी ने फैमिली ड्रामा में मां की भूमिकाएं निभाईं, जबकि आलोक नाथ ‘संस्कारी बाबूजी’ के नाम से खूब फेमस हुए.

हिमानी फिलहाल छोटे पर्दे काम कर रही हैं जबकि आलोक नाथ ने शो छोड़ दिया है. वहीं एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, हिमानी शिवपुरी ने आलोक नाथ के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें बताईं और कहा कि वह अपने ऑन-स्क्रीन किरदारों से कैसे अलग हैं.

ड्रिंक्स के बाद अलग इंसान बन जाते थे

आलोक नाथ ने 90 के दशक की कई आइकॉनिक बॉलीवुड फिल्मों में एक आदर्श पिता की भूमिका निभाई. वहीं उनके संस्कारी किरदारों पर अब खूब मीम्स वायरल होते रहते हैं. हालांकि, हिमानी हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर दिखाई दीं और उनके बारे में चौंकाने वाली जानकारी शेयर की.

हिमानी ने बताया कि जब आलोक नाथ शराब नहीं पीते तो उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज उनकी तरह ही थी. हालाँकि, कुछ ड्रिंक के बाद वह एक अलग इंसान बन जाते हैं. हिमानी ने कहा, “मैंने पास्ट में उनके साथ बहुत काम किया है और उनके साथ बात यह है कि जब वह शराब नहीं पीते हैं, तो वह संस्कारी होते हैं. उनकी पर्सनैलिटी जेकेल और हाइड जैसी थी.

आलोक नाथ रात 8 बजे के बाद बदल जाते

हिमानी ने आगे खुलासा किया कि आलोक नाथ ने एक बार ‘हम आपके हैं कौन’ की शूटिंग के दौरान शराब पीकर हंगामा मचा दिया था. उन्होंने बताया कि वह फिल्म सेट पर आमतौर पर शांत और प्रोफेशनल रहते थें लेकिन जैसे ही घड़ी में 8 बजते थे, उनकी पर्सनैलिटी का दूसरा पहलू सामने आ जाता था. हिमानी ने एक और घटना का जिक्र किया जिसमें उन्होंने आलोक नाथ और उनकी पत्नी के साथ ट्रैवल किया था और वह शराब के नशे में आउट ऑफ कंट्रोल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ में एक नहीं बल्कि डबल रोल में नजर आएंगे Ranbir Kapoor, वहीं जटायु की आवाज बनेंगे बिग बी, सामने आईं नई अपडेट

आलोक नाथ ने फ्लाइट में किया था हंगामा

उन्होंने बताया, “नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक घटना के अलावा, मुझे कभी भी उनके साथ किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. लेकिन मैं लोगों से सुनता था कि कुछ ड्रिंक्स के बाद वह एक अलग व्यक्ति थे. वास्तव में, मैंने एक बार ऐसा देखा था. जब हम एक अवार्ड शो के लिए फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे तो वह नशे में था और कंट्रोल से बाहर हो गए था, और उनकी पत्नी उन्हें शांत रहने के लिए कहती रही, यहां तक ​​कि मैंने भी उनसे खुद को संभालने के लिए कहा था वरना उन्हें उनके बिहेव की वजह से प्लेन से उतार दिया जाता.”

2019 के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री

बता दें कि आलोक नाथ ने 1980 में रिश्ते-नाते के साथ टेलीविजन से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था.  एक्टर का फिल्मों और टीवी शो में एक लंबा और शानदार करियर रहा. हालांकि 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के बाद उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी थी. 2018-19 में बॉलीवुड के ‘मीटू’ आंदोलन के दौरान कई अभिनेत्रियों द्वारा उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भाजपा की असली चुनौती: विरोधी नहीं, अपने ही घर की दरारें

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के हालिया आरोपों ने भाजपा के भीतर अंदरूनी…

3 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

19 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

44 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

45 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

60 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago