यूटिलिटी

इस राज्य की महिलाओं को उज्ज्वला योजना में हो सकता है दोगुना फायदा, इतने सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त

Ujjwala Yojana: भारत सरकार की उज्ज्वला योजना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान करना है. इस योजना के तहत, महिलाएं गैस चूल्हा और सिलेंडर प्राप्त करती हैं और सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी भी दी जाती है.

इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे लकड़ी और कोयले के बजाय गैस का इस्तेमाल कर सकें. इस योजना से भारत की करोड़ों महिलाओं को लाभ मिलता है. अब भारत सरकार देश के इस राज्य की महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत एक की जगह 2 फ्री सिलेंडर देगी. चलिए जानते है किस राज्य की महिलाओं को मिल सकता है इसका लाभ.

उज्ज्वला योजना में मिलेंगे 2 सिलेंडर फ्री

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के संदर्भ में, भाजपाने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि अगर उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर में बनती है, तो वहां की महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत 2 मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे. यह वर्तमान में मिलने वाले एक सिलेंडर के मुकाबले एक बड़ा लाभ होगा और प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक राहत प्रदान करेगा.

इस घोषणा का मकसद चुनावों में भाजपा की संभावित जीत को मजबूत करना और जनता को अपनी योजना के फायदे की जानकारी देना है. यह पहल जम्मू-कश्मीर की महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना के लाभ को दोगुना कर देगी, जिससे उनका जीवन और भी आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:Apple ने भारत में लॉन्च की iPhone 16 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

2016 में की शुरु की गई थी उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में की गई थी और अब तक इस योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिल चुका है. यह योजना गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है और इससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago