हिना खान ,कनिका मान और शिवांगी जोशी (फोटो)
Besharam Rang: शाहरुख खान(Shah Rukh Khan)- दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang Song) को लेकर जहां सोशल मीडिया पर हायतौबा मचा हुआ है. वहीं इस गाने को दर्शकों क्रेजी हुए जा रहे हैं. दर्शकों के साथ ही बॉलीवुड और टीवी के सितारे इस गाने पर रील्स बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इन रील्स वीडियो में सितारों का डांस मूव्स काफी गजब लग रहा है. हिना खान (Hina Khan) ने अपना ‘बेशरम रंग’ दिखाया है. हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने पर बेहद शानदार रील शेयर की हैं.
इस रील वीडियो में हिना बेहद ग्लैमसर अंदाज में दिखी जा सकती हैं. वह जिस तरीके से गाने के बीट्स में डांस मूव्स दिखा रही वह देखने में काफी शानदार लग रहा है. हिना के इस वीडियो पर 2 लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों ने रिएक्ट किया है.
ये भी पढ़ें- सोनू सूद से स्ट्रॉ छीनते नजर आए मशहूर टिकटॉकर Khaby Lame, वायरल हो रहा वीडियो
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) ने भी ‘बेशरम रंग’ पर शानदार रील शेयर किया है. कनिका बर्फ बारी में अपना किल मूव्स दिखाती हुई दिख रही हैं. कनिका इस रील पर 2 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों ने रिस्पॉन्स किया है.
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का तो ‘बेशरम रंग’ कुछ ज्यादा ही शानदार दिखाई दे रहा है. वीडियो में शिवांगी किसी पार्क में अपना डांस मूव्स दिखा रही हैं. हसीना के पोस्ट पर 3 लाख 96 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और अपनी प्रतिक्रिया दी ही.
आपको बता दें कि जिस तेजी के साथ ‘बेशरम रंग’ गाने को लेकर विवाद बढ़ रहा है, उनती ही तेजी के साथ दर्शकों के बीच यह गाना काफी पॉपुलर हो है . लोग इस गाने को सोशल मीडिया, यूट्यूब पर सर्च कर देख रहे और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 41 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
बता दें कि इस गाने में दीपिका ने एक जगह ‘भगवा रंग की बिकिनी’ पहने दिखाई दे रही हैं. इसीलिए इस लोग इस गाने का विरोध कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट पठान’ ‘बायकॉट बेशरम रंग’ ट्रेंड कर रहा है.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…