यूपी बीजेपी अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह (विकिपीडिया)
Bhupendra Chaudhary Statement: उत्तरप्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने शिवपाल यादव के लिए कहा कि बीजेपी को जसवंतनगर विधायक शिवपाल यादव से कोई खतरा नहीं है, क्योंकि वह पहले से ही सपा में रहे हैं. गौरतलब है कि बीते दिनों शिवपाल ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का सपा में विलय किया था. अब अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में कोई मनमुटाव नहीं है. दोनों के बीच रिश्ते भी अच्छे हो गए है. या यूं कहे कि सपा परिवार पूरी तरह से एकजुट हो गया है.
उन्होंने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए निकाय चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी की निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है. उन्होंने कहा कि ये यह समाजवादी पार्टी है जो जनता के बीच में नहीं जाती, इसलिए चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है. हाई कोर्ट के आदेश का इंतजार है. उसके बाद बीजेपी पूरी ताकत से चुनाव में उतरेगी. आरक्षण को लेकर कोर्ट का फैसला मंजूर होगा.
भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है. मेरिट के आधार पर प्रत्याशी का चुनाव होगा. परिवारवाद के खिलाफ पार्टी लंबे समय से रही है. किसी भी पदाधिकारी के परिवार के सदस्य को पार्टी टिकट नहीं देगी. पार्टी हर तबके को मौका देगी और इसके लिए तैयारी पहले से ही चल रही है. इसके अलावा चौधरी ने ये भी कहा कि बीजेपी निकाय चुनाव में अल्पसंख्यकों को भी टिकट देगी, जो जीतने की स्थिति में होंगे. जो हमारे सांचे में फिट बैठेंगे, हम उन्हें चुनाव लड़ाते हैं.
ये भी पढ़ें- अजब-गजब! पूजा ने ‘भगवान’ से ब्याह रचाया, मंत्रोच्चार के साथ लिए 7 फेरे, कन्यादान में परिवार ने दिए 11 हजार रुपए
मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत पर उन्होंने कहा कि रामपुर-खतौली में बड़ी संख्या में हमें वोट मिले है, भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि खतौली और मैनपुरी में राजनीतिक परिणाम हमारे अनुकूल नहीं आए जो अपेक्षा हमारी थी. मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव बड़े नेता थे, उनके पीछे लोगों की बड़ी हमदर्दी चुनाव में एक बड़ा कारण रहा. लोग सपा की नीतियों से प्रभावित नहीं थे. लेकिन मुलायम सिंह के बाद जो हमदर्दी थी उसका लाभ डिंपल यादव को मिला.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…