Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

It’s a boy! कॉमेडियन भारती सिंह फिर मां बनीं, शो की शूटिंग के लिए सेट पर गई थीं, कुछ ही वक्त बाद दूसरे बेटे को जन्म दिया

कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह ने 41 साल की उम्र में दूसरे बेटे को जन्म दिया है. शूटिंग के लिए सेट पर जाने से पहले उनका वॉटर बैग फट गया, जिसके बाद अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी हुई.

Bharti Singh welcomes second baby boy

टीवी की मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी है. उन्होंने 19 दिसंबर की सुबह बेटे को जन्म दिया है. वो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन उनका वॉटर बैग फट गया. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया, जहां 41 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया.

पहले ही रख लिया बच्चे का नाम

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने साल 2017 में शादी की थी. साल 2022 में भारती ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम लक्ष्य रखा. उसे सभी प्यार से गोला बुलाते हैं. भारती और उनके परिवार ने दूसरे बच्चे का नाम पहले ही रख दिया था. वो उसे काजू बुलाती थीं.

पहले किया था ऐलान

भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा 6 अक्टूबर 2025 को की थी. उन्होंने स्विट्जरलैंड में अपनी फैमिली ट्रिप के दौरान बेबी बंप दिखाते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी. भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी दौरान भी लगातार काम किया.


ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के घर IT रेड की खबर निकली अफवाह! वकील ने बताया सच, गलत खबर फैलाने वालों को दी धमकी


भारती और हर्ष का रिश्ता 16 साल पुरान

भारती और हर्ष लिम्बाचिया की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी. उस समय भारती शो में कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम कर रहे थे. शुरुआत में हर्ष को शो के लिए अनलकी माना जाता था, क्योंकि जिनके लिए वह लिखते थे, वे बाहर हो जाते थे. जब उन्होंने पहली बार भारती के लिए लिखा, तब भी वह एलिमिनेट हो गईं. हालांकि, वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद भारती ने फिर हर्ष पर भरोसा किया और शो जीत लिया.

इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और प्यार में बदल गई. हर्ष ने सीधे शादी की बात रखी थी. करीब आठ साल तक डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को गोवा में उनकी शादी हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital