मनोरंजन

बिग बॉस की ‘आवाज’ ने बढ़ा दीं मुश्किलें, एक्टर को पड़ीं गालियां और मिली जान से मारने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

Bigg Boss News: बिग बॉस एक ऐसा टीवी रियलटी शो है, जो कि न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में मशहूर है. इस शो में बिग बॉस की आवाज को भी लोग खूब पसंद करते हैं. इस आवाज के पीछे एक बेहतरीन एक्टर और नैरेटर हैं, जो कि शो को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में अहम रहे हैं. ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर विजय विक्रम सिंह हैं. विजय के काम के चलते उनको खूब पसंद किया जाता है, लेकिन शोहरत हमेशा ही अपने साथ परेशानियां भी लाती है. इसको लेकर विजय ने अब बताया है कि इस तरह की आवाज देने के चक्कर में उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और जान से मारने से लेकर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां मिल चुकी हैं.

दरअसल, एक बातचीत के दौरान विजय विक्रम बताते हैं कि मैं शो का नैरेटर हूं. पर लोगों को लगता है कि मैं ही बिग बॉस हूं. पिछले दो साल में एक पॉपुलर कंटेस्टेंट जब शो से बाहर हुआ, तो लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को धमकाना शुरू कर दिया. लोगों को कौन समझाए कि मैं शो में सिर्फ एक आवाज हूं. कंटेस्टेंट से जुड़े फैसले मैं नहीं लेता हूं.

यह भी पढ़े-सास को देख कर Katrina Kaif ने किया ऐसा रिएक्ट, Video हुआ वायरल, फैंस ने कहा- बेस्ट बहू है!

विजय विक्रम सिंह ने बताया है कि मैं सभी से कहना चाहता हूं कि बिग बॉस में दो आवाजे हैं, पर वो मुझ पर यकीन नहीं करते हैं. मैं वो आवाज हूं, जो दर्शकों के साथ बातचीत करती है. विक्रम का कहना है कि वो शो के दर्शकों को समय बताते हैं और शो में जो भी घटना घटित होती है, उन्हें उसकी जानकारी देते हैं. कंटेस्टेंट के साथ बातचीत कोई और फैसले में उनकी अहम भूमिका होती है.

विक्रम ने बताया है कि दर्शकों के फेवरेट कंटेस्टेंट के बाहर होने पर मुझे ट्रोल किया जाता है. मुझे गालियां दी जाती हैं. यही नहीं, लोग मेरी फैमिली के बारे में भी भला बुरा कहते हैं. विजय विक्रम सिंह ने बताया है कि लोगों को समझना चाहिए कि कंटेस्टेंट वोट के आधार पर शो से निकाले जाते हैं ना कि मेरे कहने पर, उन्हें शो से आउट किया जाता है.

यह भी पढ़ें-Sam Bahadur : रिलीज के कुछ ही घंटों में लीक हुई विकी कौशल की सैम बहादुर, प्रोड्यूसर्स के बीच बढ़ी टेंशन

विक्रम ने बताया है कि दर्शकों के फेवरेट कंटेस्टेंट के बाहर होने पर मुझे ट्रोल किया जाता है. मुझे गालियां दी जाती हैं. यही नहीं, लोग मेरी फैमिली के बारे में भी भला बुरा कहते हैं. विजय विक्रम सिंह ने बताया है कि लोगों को समझना चाहिए कि कंटेस्टेंट वोट के आधार पर शो से निकाले जाते हैं ना कि मेरे कहने पर. बिग बॉस को आवाज देने वाले सवालों पर विजय विक्रम सिंह ने कहा है कि उन्हें नहीं पता ये काम कोई इंसान कर रहा है या मशीन. पर अगर कोई इंसान कर भी रहा है, तो वो सिर्फ अपना काम कर रहा है. इस बात को लोग जितना जल्दी समझ लें अच्छा होगा, क्योंकि इससे शो को नुकसान हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 minute ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

13 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

17 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

44 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

46 minutes ago