खेल

क्या भारत में नहीं होगा IPL 2024? लोकसभा चुनाव ने बढ़ाई टेंशन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल अगले साल होने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा. बीसीसीआई ने चुनाव की तारीख का इंतजार कर रहा है. इसके बाद आईपीएल के शेड्यूल पर कोई फैसला लिया जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों को बताया है कि मार्च महीने के तीसरे सप्ताह से लेकर मई के तीसरे सप्ताह तक आईपीएल का आयोजन हो सकता है.

विदेश में होगा आईपीएल 2024?

एक क्रिकेट वेबसाइट के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान भारत में मैच कराने में लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल शिफ्ट को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आईपीएल 2024 का आयोजन विदेश में होगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरा टूर्नामेंट तो नहीं, लेकिन कुछ मुकाबले बाहर हो सकता है. हालांकि, पिछले चुनाव के दौरान पूरा टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही हुआ था.

ये भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर मंडराया संकट, मेजबानी से पीछे हट गया ये अहम देश

विदेश में हो चुका है आयोजन

कोरोना संक्रमण के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आयोजन विदेश में हो चुका है. साल 2020 में आईपीएल का आयोजन यूएई में हुआ था. आईपीएल 2021 के दौरान कुछ मैच भारत में हुए थे. लेकिन कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद टूर्नामेंट को रोकना पड़ा था. जिसके बाद यूएई में टूर्नामेंट के बाकी बचे मैच खेला गया था. साल 2022 में आईपीएल भारत लौटा. इस साल पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला गया.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS T20: चौथा टी20 जीतकर भारत ने अपने नाम की सीरीज, कंगारुओं पर कहर बनकर टूटे गेंदबाज

चुनाव के दौरान भी विदेश में खेला गया है आईपीएल

लोकसभा चुनाव के चलते पहले भी आईपीएल का आयोजन विदेश में हो चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग 2009 का आयोजन साउथ अफ्रीका में हुआ था. वहीं, साल 2014 में भी लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ मुकाबले यूएई में हुए थे. जबकि, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला गया था. टूर्नामेंट का आयोजन देश में होगा या विदेश में होगा यह सरकार पर निर्भर करता है. अगर चुनाव के समय सुरक्षा उपलब्ध कराने से मना किया जाता है तो टूर्नामेंट का आयोजन को लेकर दिक्कत हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

40 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

3 hours ago