खेल

IND vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट में नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, पुल मारकर थमा बैठे कैच

India vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया और वह 5 रन बनाकर आउट हो गए. कगिसो रबाडा ने उन्हें पवेलियन भेजा. रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के बेहतरीन पुल शॉर्ट खेलने वाले बल्लेबाजों में की जाती है, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को वह सीधे फाइन लेग पर खड़े नांद्रे बर्गर के हाथों में कैच थमा बैठे.

सस्ते में आउट हुए रोहित शर्मा

साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला कुछ ज्यादा नहीं कर पाया है. उनके खराब प्रदर्शन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका औसत आर अश्विन से भी कम है. रोहित शर्मा पिछली 9 पारियों में मात्र दो दफा 20 से ज्यादा का स्कोर बना पाए हैं. उनका औसत 14.22 का है. जबकि रविचंद्रन अश्विन का औसत 18 के करीब का है.

साउथ अफ्रीका में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका में साल 2013 से 2023 के बीच रोहित ने पांच मैच खेले हैं. जिसकी 9 पारियों में 14.22 की औसत से 128 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका में रोहित का सर्वाधिक स्कोर 47 रन है. पिछली 9 पारियों में उन्होंने 14, 6, 0, 25, 11, 10, 47 और 5 रन बनाए हैं. साल 2020-21 में चोटिल होने के कारण रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के दौरे पर नहीं आए थे. उस सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेली थी.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानें आंकड़े

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद रोहित शर्मा पहली बार मैदान पर उतरे थे. साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन के मैदान पर टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू किया. वहीं रवींद्र जडेजा के अनफिट होने के कारण आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

9 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

40 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago