कुलदीप यादव (सोर्स-बीसीसीआई)
IND vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गया. आखिरी मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 106 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली. जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में स्पिन गेंदबाजों का जलवा रहा. दोनों ओर से स्पिन गेंदबाजों ने कुल 10 विकेट चटकाए.
जोहान्सबर्ग में खेल गए तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए 56 गेंद में शतक ठोक डाले. अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने सात चौके और आठ छक्के लगाए. इसके अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों की मदद से से भारत ने साउथ अफ्रीका को चेज के लिए 202 रनों का टारगेट दिया.
टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को दूसरे ही ओवर से झठका लगना शुरू हो गया. डेविड मिलर ने 25 गेंदों में सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान ऐडेन मारक्रम ने 25 रन और डोनोवन फरेरा ने 12 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके और पूरी टीम 95 रन पर ऑलआउट हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. स्पिनर कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके. वहीं रवींद्र जड़ेजा ने दो विकेट लिए. इस तरह से साउथ अफ्रीका के सात खिलाड़ियों को भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और जडेजा ने चलता कर दिया.
ये भी पढ़ें- MS धोनी को मिला सचिन तेंदुलकर जैसा सम्मान! BCCI ने जर्सी नंबर 10 की तरह नंबर 7 को भी किया रिटायर
टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में कुलदीप यादव ने दूसरी बार ऐसा कारनामा किया. वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया. सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता. इस तरह से तीन मैचों की टी20 सीरीज एक-एक से बराबर रहा. बता दें कि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं दूसरे मुकाबले में बारिश के कारण 15-15 ओवर का खेल हुआ था. जिसमें साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…