मनोरंजन

Bigg Boss 17: ‘वकील’ बनकर विक्की जैन ने उड़ाई मुनव्वर की इज्जत की धज्जियां, लगाया झूठ बोलने का आरोप

Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ में जब से आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, उस दिन से हर रोज घर में कोई न कोई बवाल देखने को मिल रहा है.लेकिन बिग बॉस के घर में एक ऐसा कंटेस्टेंट है जो इस गेम से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और इमेज पर सवाल उठे हैं, वह हैं मुनव्वर फारुकी. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में अब कुछ ऐसा होगा, जिससे मुनव्वर को बड़ा झटका लगेगा और वह बुरी तरह टूट जाएंगे. मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज किया है.

बिग बॉस के घर में आयशा खान (Ayesha Khan) जब से घर में आईं, तबसे वह मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) पर कभी आरोप लगातीं तो कभी नजदीकियां बढ़ाती दिखीं. उन्होंने घर में आते ही सबसे पहले मुनव्वर पर डेबल डेटिंग करने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था. आयशा ने मुनव्वर का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया था. उसका परिणाम यह हुआ कि मुनव्वर का गेम रातोंरात बिगड़ गया. हर बीतते दिन के साथ उनका गेम प्लान फीका पड़ रहा है, और इमेज पर भी असर पड़ रहा है.

मुनव्वर की उड़ी इज्जत

‘बिग बॉस 17’ के शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवालों को एक टास्क मिला है, जिसमें उन्हें कोर्ट रूम ड्रामा करना है. इसमें कुछ कंटेस्टेंट्स मुजरिम बनेंगे और कुछ वकील. टास्क के दौरान मुनव्वर फारुकी को कटघरे में खड़ा किया जाता है, और विक्की जैन वकील बनकर उनके गेम प्लान के बारे में बात करते नजर आते हैं. विक्की बोलते हैं कि मुनव्वर ने शो में झूठ बोला. वह उनके गेम प्लान को एक्सपोज कर देते हैं.

विक्की ने किया मुनव्वर का पर्दाफाश

प्रोमो में विक्की बोल रहे हैं, ‘मेरा ये आरोप है कि मुनव्वर सिलेक्टिव लोगों के साथ रिश्ता निभाते नजर आए. आप जब बताते हैं कि मेरी एक गर्लफ्रेंड है.  एक रिश्ता है. मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं. अचानक से एक दिन पता चलता है कि ऐसा कुछ है ही नहीं. शायद आप भी नाजिला को जिंदा रखकर बहुत सारे मास (लोगों) का सपोर्ट लेना चाह रहे थे. वो शायद गुड बॉय इमेज बनाए रखना चाह रहे थे. लेकिन वो सारी इमेज तब खारिज हो गई, जब आयशा इस घर में आईं.’

बुरी तरह टूटे मुनव्वर

यह सब सुनकर जहां आयशा खान की आंखों से आंसू आ जाते हैं, वहीं मुनव्वर बुरी तरह टूट जाते हैं. वह विक्की से बोलते हैं कि उन्होंने अच्छा काम किया है और कमाल के वकील हैं. फिर मुनव्वर एक कोने में अकेले बैठकर रोने लगते हैं और मन्नारा उन्हें ढांढस बंधाती हैं. मन्नारा बोलती हैं कि उन्हें मुनव्वर के पांच मिनट चाहिए, वह उनसे बात करें. लेकिन मुनव्वर सॉरी बोलते हुए कहते हैं कि वह उन्हें अभी टाइम नहीं दे सकते.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

5 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

7 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

7 hours ago