फोटो-सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने 80 सीटें जीतने का लक्ष्य है तो समाजवादी पार्टी इस लक्ष्य को भेदने में जुटी है. यही वजह है कि पिछड़ा वर्ग में प्रभावी जातियों के बीच पहुंचने की होड़ मची है. यूपी में ओबीसी में यादव के बाद सबसे बड़ी बिरादरी कुर्मी समाज की है. कुर्मी समाज को जोड़ने के लिए भाजपा और सपा ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है. भारतीय जनता पार्टी ने कुर्मी वोट बैंक को साधने के लिए अपने कुर्मी मंत्रियो, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है. यह नेता कुर्मी बिरादरी के जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत अधिकारी, चिकित्सक, वकील, शिक्षाविद, समाजसेवी, पूंजीपति, व्यापारी और उद्यमी के बीच जायेंगे.
सम्मेलन के जरिये भाजपा के कुर्मी नेता सरकार की मंशा और विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे. भाजपा संगठन ने यूपी सरकार मेँ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री राकेश सचान, मंत्री संजय गंगवार, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल और विधायक प्रभात वर्मा समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. यह नेता नवम्बर से कुर्मी सम्मेलन का आयोजन करेंगे. सम्मेलन के जरिये समाज की ताकत बढ़ाने और भागीदारी पर चर्चा की जाएगी. लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है यह तभी संभव है जब हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिले.
सपा ने नरेश उत्तम को दी जिम्मेदारी
यूपी में कुर्मी समाज ओबीसी में 35 फिसदी के आसपास है. इनका 8 से 10 लोकसभा सीटों पर अच्छा प्रभाव है, इन सीटों पर कुर्मी वोटर निर्णायक की भूमिका में होते हैं. यही वजह है कि समाजवादी पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने और जातीय जनगणना के मुद्दे को इनके बीच धार देने की योजना बनाई है. कुर्मी वोटरों के बीच पीडीए का फार्मूला और सामाजिक न्याय की बात रखेगी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक लालजी वर्मा, सपा नेता आशुतोष वर्मा समेत कई कुर्मी नेताओं को जिम्मेदारी दी है.
इसे भी पढ़े: Punjab News: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार, सरकारी दफ्तर में घुसकर किया था हंगामा
25 जिलों में है कुर्मी समाज का प्रभाव
यूपी में कुर्मी समाज का 25 जिलों में प्रभाव है. 16 जिलों में 12 फिसदी से अधिक सियासी ताकत रखते हैं. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में कई लोकसभा सीटों पर इनका प्रभाव है. जो किसी भी दल का सियासी खेल बनाने और बिगाड़ने की स्थिति में हैं. रुहेलखण्ड में संतोष गंगवार तो पूर्वांचल में अनुप्रिया पटेल कुर्मी समाज का चेहरा हैं, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी भी जनाधार बढ़ाने में जुटे हैं. मौजूदा समय में यूपी में 6 कुर्मी सांसद और 26 विधायक भाजपा से हैं. दो कुर्मी सांसद पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में मंत्री हैं.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…