वेस्ट बैंक पर इजरायल का हमला
इजरायल पर हमास के हमले के बाद से ही इजरायली सेना गाजा पट्टी में आतंकियों के ठिकाने पर बमबारी कर रही है. अब तक इस युद्ध में करीब 15 हजार लोग मारे जा चुके हैं. लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इसी कड़ी में इजराली सेना ने फिलिस्तीनी शहर जेनिन पर हमला किया है. जिसमें आतंकियों के साथ भिड़ंत के दौरान 18 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई. फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वेस्ट बैंक में अलग-अलग हमले में 18 नागरिकों की मौत हुई है. गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों में बढ़ोतरी हुई है.
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि शरणार्थी शिविर के आसपास हथियारों से लैस बंदूकधारियों और आईडीएफ के बीच जमकर गोलीबारी हुई. कई घंटों तक चली इस लड़ाई में पूरी रात गोली चलने की आवाजें आती रहीं.
इजरायल की सेना ने कहा कि उसने शहर में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था. सशस्त्र आतंकवादियों के एक ग्रुप पर हमला करने के लिए ड्रोन की मदद ली गई. इस दौरान छापेमारी में 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार जब्त किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- India Pakistan: पाक की कैद से छूटे 80 भारतीय मछुआरे अटारी-वाघा बॉर्डर से स्वदेश लौटे, सामने आया VIDEO
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि हमले में एक 15 साल का लड़का भी मारा गया है. वेस्ट बैंक में कई जगहों पर ये झड़प हुई हैं. जिसमें थलहम, नब्लस और हेब्रोन के साथ-साथ क्षेत्र के मुख्य शहर रामल्ला के बाहरी इलाके में मौतें हुईं हैं.
फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की इजरायली हमलों में मौत हुई है. जिनमें 40 फीसदी बच्चे हैं. बुनियादी जरूरतों का सामान खत्म हो रहा है. बमबारी के चलते पूरे के पूरे इलाके तबाह हो गए हैं.
वहीं IDF ने कहा है कि उसकी 401वीं ब्रिगेड ने हमास की शाती बटालियन की चौकी बद्र को तहस-नहस कर दिया है. जिसमें 150 आतंकी मारे गए हैं. 401वीं ब्रिगेड की टीम ने शाती बटालियन के क्षेत्र में हमला किया. जहां उसने 150 आतंकियों को ढेर कर दिया. इसके साथ ही उत्तरी गाजा में हमास के ठिकानों पर कब्जा किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…