Bigg Boss 17: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ इस बार फूल एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. इस बार शो में मुनव्वर फारुखी की काफी तारीफ भी हो रही थी. लेकिन इस हफ्ते होस्ट सलमान खान ने उन्हें उनके गेम को लेकर काफी सुनाया है. इसी के साथ कुछ देर पहले ही मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें उनकी एक्स की वाइल्डकार्ड एंट्री कराइ जा रही है.
हाल में शो के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया जिसमें मुन्नवर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान (Ayesha Khan) एंट्री करने जा रही है. वीडियो में मॉडल और इन्फ्लुएंसर कहती हैं कि जैसा मुन्नवर दिखाते हैं वैसा कहीं से भी नहीं है. शो में वो कह रहे हैं मेरी गर्लफ्रेंड हैं और जाने से पहले आप मुझे आई लव यू कह रहे थे. आप जैसी लड़की से तो शादी कर लेनी चाहिए, मुझे अब माफी चाहिए.
आयशा खान का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बारे में बिना नाम लिए उन पर आरोप लगाए थे. उन्होंने बताया था कि जो पहले से ही एक रिश्ते में था, उस कंटेस्टेंट ने उनसे बाहर मिलने के लिए कहा था. इतना ही नहीं, बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट ने ये भी कहा था कि उनका गर्लफ्रेंड के साथ कुछ महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया है.
आयशा ने किसी का नाम नहीं लिया था. लेकिन लोगों ने ये अंदाजा लगा लिया था कि वह मुनव्वर के बारे में ही बात कर रही हैं. वीडियो में आयशा ने कहा था कि बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ने उनसे शुरुआत में सोशल मीडिया पर सम्पर्क किया था. और मुझे अपने उस म्यूजिक वीडियो में कास्ट करने की इच्छा जताई थी, जो कभी बना ही नहीं. इसके अलावा, उन्होंने बताया था, जब उनकी दूसरी बार उनसे मुलाकात हुई, तो उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया था. और वह खुद भी उनकी अच्छी छवि के कारण उनके प्यार में पड़ गई थीं.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…