लाइफस्टाइल

सर्दी में रखना चाहते हैं स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी, रात को सोते समय इन चीजों से करें मसाज

Winter Care Tips: सर्दी के मौसम में हमें स्किन का खास ख्याल रखना पढ़ता है क्योंकि इस मौसम में स्किन ड्राई होने के साथ ग्लो कम हो जाता है. ऐसे में सर्दी में त्वचा की देखभाल करने के लिए रात को सोने से पहले नेचुरल चीजों से मसाज की जा सकती है. रात को सोने से पहले चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन को पोषण मिलता है. अगर आप सर्दियों में सही तरीके से त्वचा की देखभाल करेंगे, तो स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है. आइए जानते हैं रात को सोने से पहले किन चीजों से चेहरे की मसाज करें.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह अंदरूनी तौर पर स्किन को पोषण देने के साथ स्किन की ग्लो को भी बढ़ाता है. रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल से मसाज करने के लिए इसे हाथ पर थोड़ा सा रखें. उसके बाद पूरे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें. रात भर इसे लगा रहने दें और सुबह पानी से मुंह वॉश करें.

देसी घी

सर्दी में रात को मॉइस्चर देने के लिए देसी घी से भी मसाज की जा सकती है. देसी घी से चेहरे की मसाज करने से झुर्रियां कम होती हैं और फाइन लाइन्स की समस्या से भी राहत मिलती है. देसी घी चेहरे को पोषण देता है और स्किन को मुलायम बनाता है.

बादाम का तेल

सर्दी में स्किन की देखभाल के लिए रात को सोने से पहले बादाम के तेल से भा मसाज की जा सकती है. बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जो स्किन की झुर्रियों को कम करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 बूंद बादाम का तेल हाथ में लेकर हल्के हाथ से मसाज करें. सुबह उठकर पानी से फेस वॉश करें.

नारियल तेल

सर्दी में स्किन को ड्राईनेस से बचाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. नारियल तेल में से चेहरे की मसाज करने से झुर्रियां दूर होने के साथ स्किन चमकदार बनती है. नारियल तेल स्किन को अंदरूनी तौर पर पोषण देकर स्किन को मुलायम बनाता है. नारियल तेल की 2 बूंद हाथ में लेकर पूरे चेहरे की 5 मिनट तक मसाज करें. उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करे.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

14 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

15 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

50 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago