खेल

IPL 2024: क्या हार्दिक पंड्या के MI के कप्तान बनने से नाखुश हैं सूर्यकुमार यादव? सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट तो चर्चाएं हुईं तेज

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बना दिया है. सालों से मुंबई की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा से कप्तानी ले ली गई है. इससे उनके करोड़ों फैंस के दिल टूट गए हैं. जब मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या का ट्रेड किया था, उस समय जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. अब हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक्स और इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है. सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर टूटा दिल पोस्ट किया है. इसको लेकर माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या के कप्तान बनने से सूर्यकुमार का दिल टूट गया है.

सूर्यकुमार यादव का टूटा दिल!

वर्ल्ड कप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है. ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को बनाया जा सकता है. लेकिन मुंबई इंडियंस ने गुजरात से आए हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया है, इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या का दिल टूट गया है, इसी कारण वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर दिल टूटने वाला इमोजी पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुए Deepak Chahar, आकाश दीप टीम में हुए शामिल

फैंस मुंबई इंडियंस को कर रहे ट्रोल

बता दें कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने के बाद से क्रिकेट फैंस काफी दुखी हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन बनी है. इसके बावजूद रोहित शर्मा के टीम में रहते हुए हार्दिक को टीम की कमान सौंप दी गई. फैंस सोशल मीडिया पर मुंबई को जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रहे हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के फॉलोवर्स भी कम हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago