BIgg Boss 17 का फिनाले होने वाला है. शो ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ है. फैंस फैमिली वीक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. शो में अभी भी 8 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो टिकट टू फिनाले के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. हालांकि बीते दिनों घर में मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन की जबरदस्त लड़ाई हुई. इसमें कॉमेडियन ने उनका कॉलर पकड़ लिया. कहा जा रहा है कि उन्हें एलिमिनेट किया जा रहा है.
इस एपिसोड में टॉर्चर टास्क कंटीन्यू रहेगा. टीम A सफलतापूर्वक अपना टास्क पूरा कर चुकी थी. इसमें मन्नारा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अरुण थे. अब बारी टीम B की है, जिसमें विक्की जैन, अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय हैं. मेकर्स ने 17 जनवरी के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें बिग बॉस टीम बी पर भड़कते हुए नजर आए थे.
बिग बॉस 17 में विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी हमेशा एक दूसरे के आर-पार रहते हैं. इस जोड़ी को अक्सर शो में मास्टरमाइंड और स्मार्ट खिलाड़ी के रूप में टैग किया जाता है, हालांकि, वे कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं गए और एक-दूसरे की गुड बुक्स में भी थे. खैर, अब नहीं, क्योंकि दोनों के बीच एक बड़ी लड़ाई हो गई है. निर्माताओं की ओर से साझा किए गए नए प्रोमो में, विक्की बाल्टी को टीम बी की पहुंच से दूर रखने की योजना बना रहा है, ताकि उन्हें कार्य में उन्हें हरा सके.
ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor और Kriti Sanon की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन आएगा ट्रेलर
सलमान खान ने वीकेंड के वार में ये कंफर्म किया कि बिग बॉस का फिनाले कब होगा. सलमान ने कहा कि बिग बॉस का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होने वाला है. व्यूअर्स बिग बॉस का फिनाले संडे रात 9 बजे कलर्स पर देख सकते हैं. शो की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘Guntur Kaaram’ फिल्म के कारण महेश बाबू पर उठ रहीं उंगलियां, जानिए विलेन के नाम पर क्यों जारी हुआ नोटिस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…