Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘Guntur Kaaram’ फिल्म के कारण महेश बाबू पर उठ रहीं उंगलियां, जानिए विलेन के नाम पर क्यों जारी हुआ नोटिस

Guntur Kaaram: इस समय साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की ‘गुंटूर कारम’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी है.

Guntur Kaaram: नए साल के शुरू होते ही एकसाथ कई फिल्मों ने थिएटर में एंट्री मारी है जिसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड की भी फिल्में हैं. इस समय साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की ‘गुंटूर कारम’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी है. वहीं, दूसरी ओर महेश बाबू की ये फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी के बीच आ गई हैं. दरअसल, फिल्म में इस्तेमाल किए गए विलेन के नाम पर काफी बवाल मचा हुआ है. ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (AISF) की फिल्म में विलेन के नाम मार्क्स और लेनिन को हटाने की मांग की गई है.

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से जारी नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि अगर फिल्म से विलेन के नाम में बदलाव नहीं किए गए तो इसके खिलाफ पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ ही, फेडरेशन ने निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास और महेश बाबू से पब्लिकली माफी मांगने को कहा गया था. फिल्म में खलनायक के नाम मार्क्स और लेनिन रखने की वजह से उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया था.

विलेन के नाम पर जारी हुआ नोटिस

इस नोटिस को लेकर तत्काल रूप से बदलाव करने की मांग की गई थी. साथ ही, सेंसर बोर्ड की तरफ से भी इस मामले को लेकर चेतावनी दी गई थी. जारी नोटिस के मुताबिक, अगर ये बदलाव नहीं किए गए तो राज्य भर में आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, इस मामले पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

दुनियाभर में ‘गुंटूर कारम’ की जबरदस्त कमाई

महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर करम’ बाकी इन सभी फिल्मों की तुलना में अच्छा कमा रही है. 41.3 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 10.95 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल कमाई 93.95 करोड़ रुपये हुई है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इसने 138.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. विदेश में फिल्म ने 28 करोड़ रुपये की कमाई की है.

जानें क्या है कहानी?

इस फिल्म की कहानी गुंटूर नामक जगह के गैंगस्टर की है, जिसका रोल महेश बाबू ने प्ले किया है. उनके कैरेक्टर का नाम वीक वेंकट रमन्ना है, जिसे उस जर्नलिस्ट (श्रीलीला) से प्यार हो जाता है, जो उसका स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए उससे मिलती है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का है. महेश बाबू और श्रीलीला के अलावा मीनाक्षी चौधरी भी फिल्म का अहम किरदार हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital