मनोरंजन

कंगना रनौत ने बॉलीवुड की बड़ी फिल्मीं हस्तियों पर लगाया गंभीर आरोप, सरकार से की ये मांग

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं. अब अएक्ट्रेस के एक बयान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें उन्होंने फेमस फिल्मी हस्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कंगना ने टेलिकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इस रूल पर रिएक्शन दिया है जिसमें अब कॉल आते वक्त ना सिर्फ नंबर बल्कि उसका भी नाम दिखाएगी जिसके नाम पर नंबर रजिस्टर हुआ है. कंगना ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र को डार्क वेब को लेकर भी कुछ करना चाहिए. अब कंगना के इस बड़े स्टेटमेंट से फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा मुद्दा शुरू हो गया है. देखते हैं इस पर किसी सेलेब का रिएक्शन आता है कि नहीं.

डार्क वेब को लेकर कंगना रनौत

कंगना ने लिखा, ‘शानदार…सेंटर को डार्क वेब का भी कुछ करना होगा. कई पॉपुलर फिल्म पर्सनैलिटी इससे जुड़े हैं. न केवल वहां से चीजें कन्ज्यूम कर रहे बल्कि व्हाट्सएप और ई मेल भी हैक करते हैं. अगर जांच हुई तो कई बड़े नाम सामने आएंगे.’

प्रोफेशनल लाइफ

कंगना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म तेजस में नजर आई थीं. कंगना को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म चली नहीं. अब वह फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी. इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी. इसके अलावा वह इसे डायरेक्ट भी करेंगी. फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन भी अहम किरदार में हैं.

कन्नप्पा फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना इसके अलावा कन्नप्पा फिल्म में नजर आएंगी. विष्णु मंचू इस फिल्म में लीड रोल में हैं. वहीं कहा जा रहै है कि फिल्म में प्रभास और मोहनलाल का कैमियो होगा. प्रभास फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे और विष्णु उनके भक्त का. मोहनलाल के किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है. बता दें कि इससे पहले प्रभास और कंगना फिल्म एक निरंजन में साथ में काम कर चुके हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago