आस्था

मार्च में 4 शुभ ग्रह मिलकर संवारेंगे इन राशियों की किस्मत, होगा चौतरफा लाभ; जानें अपनी राशि का हाल

March 2024 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च में सूर्य समेत चार प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. मार्च में सूर्य के अलावा मंगल, शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन होगा. इन चार ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में खास और परिवर्तन देखने को मिलेगा. शुभ ग्रह के गोचर से जहां बिजनेस में खास आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी. वहीं, रोजगार में कई नए अवसर नजर आएंगे. मार्च चार शुभ ग्रहों का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा, जानिए.

मेष राशि

मार्च में चार शुभ ग्रहों का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए बेहद लाभकारी और शुभ है. ग्रहों के शुभ प्रभाव से बिजनेस में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. साथ ही काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी. आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा. शादीशुदा लोगों को लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा.

कन्या राशि

शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से धन से जुड़ी समस्या दूर होंगी. शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन में खुशहाली नजर आएगी. मंगल देव की कृपा से लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा. जो कार्य लंबे समय से अटके पड़े थे, वे जल्द ही पूरे होंगे. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी.

धनु राशि

मंगल देव की खास कृपा मिलेगी. जिसके परिणामस्वरूप साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. आमदनी के नए-नए साधन बनेंगे. धर्म के कार्यों में मन लगेगा. दांपत्य जीवन में खुशहाली नजर आएगी. जो लोग खुद का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आर्थिक तरक्की मिलेगी.

मीन राशि

मीन राशि के लिए मार्च में होने वाले चार ग्रहों का राशि परिवर्तन खास है. इस महीने मंगल देव की विशेष कृपा रहेगी. जिसके परिणामस्वरूप शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में खुशहाली देखने को मिलेगी. नौकरीपेशा वालों को मनोनुकूल सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे. बिजनेस करने वालों को बुध देव की कृपा से आर्थिक प्रगति होगी.

मार्च 2024 ग्रह गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च में 7 तारीख, गुरुवार को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा. इस दिन बुध देव सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 15 मार्च को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. मार्च की आखिरी में (31 तारीख) धन-संपत्ति, ऐश्वर्य और सुख का कारक शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर होगा.

यह भी पढ़ें: शनि देव 10 महीनों तक इन राशियों पर रहने वाले हैं मेहरबान, जॉब-बिजनेस में होगी खूब तरक्की

यह भी पढ़ें: वास्तु के मुताबिक रखेंगे नेम प्लेट तो होगी दिन-रात तरक्की

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago