Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जल्द विक्की कौशल के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आने वाली हैं. आपको बता दें कि यह फिल्म आने वाले शुक्रवार को रिलीज होगी. वहीं एक्ट्रेस लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन करती नजर आ रही हैं. जिसके बाद सारा अली खान बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं. जहां सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई, जिसके बाद एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया. अब ऐसे में सारा ने ट्रोल करने वालों को तगड़ा जवाब भी दिया है.
दरअसल, बुधवार सुबह सारा अली खान उज्जैन पहुंची थीं, जहां उन्होंने भोले बाबा के दर्शन किए. इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आईं. सारा ने भोले बाबा की भस्म आरती में भी हिस्सा लिया था. मंदिर समिति की भस्म आरती में शामिल होने की परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी. दर्शन के दौरान वह मंदिर परिसर में स्थित कोठी तीर्थ कुंड में भी खड़ी हुईं और भक्ति भाव में लीन दिखाई दीं. भस्म आरती के दौरान उन्होंने मंदिर के नंदीहाल में बैठकर पूजा-अर्चना की और सारा ने गर्भगृह के अंदर जलाभिषेक भी किया.
ये भी पढ़ें:भारत का एक ऐसा गांव, जहां है शहर जैसी सारी सुविधाएं, देशभर से सीखने पहुंचते हैं लोग
पिछली बार जब सारा अली खान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं तब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे. यही नहीं वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं. ट्रोलर्स का कहना था कि वह मुस्लिम होकर कैसे बाबा के दर्शन कर सकती हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया में उनका विरोध भी किया था. सारा से इस बारे में सवाल पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि लोग जो चाहे कह सकते हैं मुझे कोई दिक्कत नहीं है. आपको किसी जगह की ऊर्जा पसंद आनी चाहिए मेरी अपनी निजी मान्यताएं हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…