देश

“…केजरीवाल दिखा रहे थे तानाशाही, बिहार की सरकार ने नोटिस तक नहीं किया”, पटना में विपक्षी जुटान पर BJP सांसद मनोज तिवारी ने ली चुटकी

देवेश प्रताप सिंह राठौर

UP Politics: मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं व मंत्रियों द्वारा प्रदेश भर में लगातार कार्यक्रमों का दौर जारी है. इसी क्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने पटना में विपक्षी जुटान पर चुटकी ली और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो भाषा बोली है, उसको बिहार की सरकार ने नोटिस तक नहीं किया. केजरीवाल तानाशाही दिखा रहे थे.

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर झांसी (Jhansi) में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज के साथ ही दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी उपस्थित थे. इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए मनोज तिवारी ने पटना की विपक्ष की बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा, ” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो भाषा बोली, उसको बिहार की सरकार ने नोटिस तक नहीं किया. केजरीवाल तानाशाही दिखा रहे थे.” साथ ही कहा, “इनका अपना एजेंडा है. इनका एजेंडा गरीबों को युवाओं को जिताना नहीं है. ये अपनी अपनी गोटी फिट कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- UP News: आज नोएडा में 8 घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, शहरवासियों को मिलेगा पर्थला फ्लाईओवर का तोहफा

चौकीदार ने बंद कर दिए हैं सारे रास्ते

मनोज तिवारी ने आगे बोलते हुए कहा कि, नरेंद्र मोदी चौकीदार हैं, इन लोगों के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं. ये लोग सिर्फ इसलिए परेशान हैं, क्योंकि गरीब का हक मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब मजबूत हो रहा है

उन्होंने कहा कि मायावती का अपना स्टैंड है जो अपनी पार्टी के हित के लिए है वो खड़ी हैं और जो पटना के मीटिंग में गए हैं वे लोग भ्रष्टाचारी एवं परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोग हैं. सांसद ने आगे कहा कि इन सब का बस चलता तो 2014 व 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देते परंतु लोकतंत्र जनता का समर्थन मोदी को प्राप्त है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

57 seconds ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago