Bharat Express DD Free Dish

सोशल मीडिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है 80s फोटो ट्रेंड, बॉलीवुड सेलेब्स के रेट्रो लुक्स देख फैंस हुए क्रेजी

सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक का विंटेज एआई फोटो ट्रेंड धूम मचा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने शानदार 80s रेट्रो लुक्स शेयर कर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

80s Photo Trend Bollywood

बॉलीवुड सितारों पर छाया 80s फोटो ट्रेंड

Bollywood 80s Photo Trend: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा ट्रेंड वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. आजकल इंस्टाग्राम और फेसबुक खोलो, तो हर तरफ अस्सी के दशक यानी 80s के विंटेज लुक वाली तस्वीरें नजर आ रही हैं. AI की मदद से लोग खुद को और अपने चहेतों को पुराने जमाने के रेट्रो अवतार में देख रहे हैं. आम लोगों से लेकर अब हमारे बॉलीवुड के चहीते सितारे भी इस मजेदार ट्रेंड में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सिद्धार्थ-कियारा से लेकर आमिर खान तक, हर कोई अपनी रेट्रो तस्वीरें शेयर कर महफिल लूट रहा है.

सिद्धार्थ और कियारा का कूल अंदाज

इस ट्रेंड में बी-टाउन का पावर कपल कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी पीछे नहीं हैं. दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने 80s लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. वायरल हो रही इस फोटो में कियारा एक प्यारी सी पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं सिद्धार्थ ऑल-डेनिम लुक में बिल्कुल क्लासिक हीरो वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह विंटेज अंदाज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आमिर खान का अनोखा रेट्रो अवतार

परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल पेज से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें आमिर खान 80s के जमाने में लौटते हुए नजर आ रहे हैं. इस लुक में उन्होंने रेड कलर की टी-शर्ट, स्टाइलिश व्हाइट जैकेट और डेनिम जींस पहन रखी है. बताया जा रहा है कि यह उनका वही लुक है जिसे उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की तस्वीरों के जरिए रीक्रिएट किया गया है. फैंस को उनका यह देसी और कूल अंदाज काफी भा रहा है.

परिणीति-राघव का रोमांटिक अंदाज

सिनेमा जगत के बाकी सितारे भी इस दौड़ में शामिल हैं. परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा के साथ कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें साझा की हैं. कॉटन-कैंडी (बुढ़िया के बाल) खाते हुए और मैगजीन पढ़ते हुए इन दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट लग रही है. उधर पंजाबी सिनेमा की सुपरस्टार सोनम बाजवा ने भी पिंक कोट में अपनी एक स्टनिंग एआई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह गजब की ढा रही हैं.

वहीं हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ से चर्चा में आईं खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी कॉलेज के बैकग्राउंड वाली एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हाथ में किताबें थामे व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में एकदम स्टूडेंट लग रही हैं.

अगर आपने अभी तक अपनी कोई 80s वाली तस्वीर नहीं बनाई है, तो सोशल मीडिया के इस दौर में आप भी एआई टूल्स की मदद से इस मजेदार ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘फेम गुरुकुल’ से ‘बिग बॉस’ तक का सफर: अरिजीत सिंह ने काजी तौकीर को बताया रॉकस्टार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read