प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ आर माधवन. (Image- instagram.com/actormaddy)
R Madhavan Dinner With Pm Modi: बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन उन चुनिंदा लोगों में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने फ्रांस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर किया था. दरअसल, हाल में ही पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने Louvre Museum में डिनर का आयोजन किया था. उस डिनर में पीएम मोदी के साथ गए वरिष्ठ अधिकारी शरीक हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए फ्रांस में होस्ट किए गए डिनर के बाद वहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं. कुछ तस्वीरें एक्टर आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने एक हार्टवार्मिंग नोट भी लिखा. इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ’14 जुलाई 2023 को पेरिस में बैस्टिल दिवस समारोह के दौरान भारत-फ्रांस संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के लोगों के लिए कुछ बेहतर करने का जुनून दिखा. मैं इस डिनर में काफी सरप्राइज था. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में, इन दोनों महान मित्र देशों के भविष्य के लिए अपने नजरिये का उत्साहपूर्वक वर्णन किया.’ इसके सााथ ही उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए इसरो के चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भी प्रार्थना की.
आर माधवन के लिए बेहद खास रहा ये इवेंट
बता दें कि आर. माधवन तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके संगीतकार रिकी केज और इमैनुएल मैक्रॉन के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते नजर आए. ये इवेंट माधवन के लिए बेहद खास रहा. इस मौके पर उन्होंने ग्रीन पैंट, ब्लैक टाई और ग्रे सूट कैरी किया था. इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ ही आर. माधवन ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की. जिसमें वो पीएम मोदी, इमैनुएल मैक्रॉन और पूर्व फ्रांसीसी फुटबॉलर मैथ्यू प्लेमिनी के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं. आप देख सकते हैं कि सबके चेहरे खिले हुए हैं, और वे मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में आर. माधवन को इमैनुएल मैक्रॉन के साथ बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है.
पीएम मोदी का हाथ थामे नजर आए माधवन
एक तस्वीर में आर माधवन पीएम मोदी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में वह संगीतकार रिकी केज और इमैनुएल मैक्रॉन के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. ऐसी ही कई तस्वीरें आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…
साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…
बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…